{"_id":"668c779a71f9f1f9e5012367","slug":"told-the-schemes-of-central-and-state-government-to-women-kangra-news-c-95-1-ssml1021-139784-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: महिलाओं को बताईं केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: महिलाओं को बताईं केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाएं
Tue, 09 Jul 2024 05:04 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 09 Jul 2024 05:04 AM IST
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। जिला कांगड़ा में मिशन शक्ति के तहत भवारना खंड के नगरी में डिस्ट्रिक्ट हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमन का आयोजन किया गया। इसमें करीब 70 के करीब महिलाओं ने भाग लिया। यह कार्यक्रम मिशन शक्ति के अंतर्गत मातृत्व सप्ताह के तहत आयोजित किया गया। इसमें जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इसमें महिला सशक्तिकरण पर विभाग की ओर से चलाई जा रही केंद्र और राज्य सरकार की संचालित सभी योजनाओं बन स्टाप सेंटर, महिला हेल्पलाइन, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, पालना और शक्ति सदन के बारे जानकारी दी गई।
भारतीय दंड संहिता 2023 के अंतर्गत महिलाओं से संबंधित कानूनों जैसे घरेलू हिंसा अधिनियम, 2005 कार्यालय स्तर पर महिलाओं से यौन उत्पीड़न में सुरक्षा अधिनियम 2013, यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम, 2012 और बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 इत्यादि के बारे में जानकारी प्रदान की गई। शिविर में धर्मशाला से राहुल, प्रियंका, शिवानी, सोनाली, नरेंद्र भट्ट, रितिका ठाकुर, राजेश राय, अजय भारद्वाज, कमला देवी, कुसुमा देवी, अमिता गुप्ता और आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।