फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Tobacco use rate in Himachal Pradesh dropped from 21.2% to 16.1%

Kangra News: हिमाचल प्रदेश में तंबाकू उपयोग की दर 21.2 फीसदी से घटकर 16.1 फीसदी पहुंची

Sun, 01 Jun 2025 05:22 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 05:22 AM IST
विज्ञापन
Tobacco use rate in Himachal Pradesh dropped from 21.2% to 16.1%
धर्मशाला। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को विश्व तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य में कार्यशाला का आयोजन धर्मशाला अस्पताल में किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता सीएमओ डॉ. राजेश गुलेरी और संचालन जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश सूद और डॉ. अनुराधा ने किया। डॉ. राजेश गुलेरी ने बताया कि विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाने के पीछे का उद्देश्य लोगों को तंबाकू का सेवन करने से रोकने और इससे होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक करना है। तंबाकू के सेवन से दुनिया में हर साल 80 लाख से ज्यादा लोगों की मृत्यु होती है। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण के अनुसार हिमाचल में लगभग 15 फीसदी पुरुष और एक फीसदी महिलाएं किसी न किसी रूप में तंबाकू का सेवन करते हैं।
विज्ञापन

तंबाकू के सेवन से मुंह का कैंसर, दिल की बीमारी, सांस की बीमारी, गले का कैंसर, यूरिन ब्लैडर कैंसर जैसे खतरनाक रोग हो सकते हैं। इससे जान भी जा सकती है। हिमाचल प्रदेश में तंबाकू उपयोग की दर 21.2 फीसदी से घटकर 16.1 फीसदी हो गई है जबकि धूम्रपान की दर 18.3 फीसदी से घटकर 14.2 फीसदी और धूम्रपान रहित उपयोग 4.5 प्रतिशत से घटकर 3.1 फीसदी हो गया है। वहीं, घर में दूसरे धुएं के संपर्क में आने की दर 82.9 फीसदी से घटकर 32.5 फीसदी और सार्वजनिक स्थानों पर यह 12 फीसदी रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed