{"_id":"6834c505ac4145ee310c571a","slug":"tmc-will-get-a-new-x-ray-machine-worth-rs-1-crore-kangra-news-c-95-1-ssml1020-178755-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: टीएमसी में लगेगी एक करोड़ रुपये की नई एक्सरे मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: टीएमसी में लगेगी एक करोड़ रुपये की नई एक्सरे मशीन
विज्ञापन
टांडा में पत्रकार वार्ता करते हुए प्राचार्य डा. मिलाप शर्मा।
टांडा (कांगड़ा)। टांडा मेडिकल कॉलेज (टीएमसी) में जल्द ही एक करोड़ रुपये की नई एक्स-रे मशीन स्थापित की जाएगी। यह जानकारी प्रधानाचार्य डॉ. मिलाप शर्मा ने पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने एक्सरे मशीन के लिए राशि मंजूर कर दी है और जल्द ही इसकी स्थापना करवाई जाएगी।
कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने अस्पताल को 15 नई मशीनें उपलब्ध करवाने की भी घोषणा की है। जल्द ही पॉइजनिंग डायलिसिस मशीन भी खरीदी जाएगी। अस्पताल में स्टाफ की भी बढ़ोतरी की जाएगी। उन्होंने बताया कि टांडा अस्पताल में सालभर में छह लाख से अधिक मरीजों का इलाज होता है, जिसमें 70 हजार से अधिक इंडोर मरीज शामिल हैं।
अस्पताल में 12 ऑपरेशन थियेटर उपलब्ध हैं और प्रदेश में सबसे पहले यहां रीनल ट्रांसप्लांट की शुरुआत की गई है। पिछले छह महीनों में 11 रीनल ट्रांसप्लांट किए गए हैं। टांडा मेडिकल कॉलेज में लगभग 140 से ज्यादा मरीजों का डायलिसिस होता है, जिसके लिए 15 डायलिसिस मशीनें कार्यरत हैं।
विज्ञापन
वर्तमान में टांडा अस्पताल में छह पोर्टेबल एक्स-रे मशीनें और दो 800 एमए (65 केवी) की मशीनें हैं, जिनमें खराबी के कारण एक्स-रे सेवाओं में परेशानी हो रही थी। मशीनों की मरम्मत का कार्य भी जल्द पूरा किया जाएगा ताकि मरीजों को कोई दिक्कत न हो।
इस अवसर पर एडिशनल डायरेक्टर डॉ. मेजर अवनिंद्र कुमार, मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. विवेक बनयाल, सीटीवीएस विभागाध्यक्ष डॉ. देश बंधु शर्मा और प्रिंसिपल केपीए संदीप डोगरा भी मौजूद थे।