फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Tiranga Yatra taken out in old Kangra under every home tricolor campaign

Kangra News: हर घर तिरंगा अभियान के तहत पुराना कांगड़ा में निकाली तिरंगा यात्रा

Mon, 11 Aug 2025 05:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 11 Aug 2025 05:43 AM IST
विज्ञापन
Tiranga Yatra taken out in old Kangra under every home tricolor campaign
कांगड़ा। हर घर तिरंगा अभियान के तहत रविवार को पुराना कांगड़ा में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा लाइब्रेरी भवन से शुरू होकर तहसील चौक और मुख्य डाकघर से होते हुए कांगड़ा किला पहुंची। यात्रा में कई लोगों ने भाग लिया। इस अवसर बच्चों ने भी तिरंगा यात्रा में अपनी रुचि दिखाई। तिरंगा यात्रा शुरू होने से पहले कांगड़ा किला के अधिकारी विजय कुमार ने उपस्थित लोगों को तिरंगा यात्रा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 2 से 15 अगस्त तक जगह-जगह यह तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी और हर घर तिरंगा लहराने का आजादी के अमृत महोत्सव का हिस्सा है। उन्होंने बताया कि इस पहल का उद्देश्य लोगों के दिलों में देश भक्ति की भावना जगाना और भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना है। हमारे देश को आजादी यूं ही नहीं मिली इसके लिए कई शूरवीरों ने अपने वरदान दिए तब जाकर हमें आजादी मिली। साथ ही उन्होंने बताया कि आज ही के दिन 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत हुई थी। नगर परिषद पार्षद सुमन वर्मा और विजय कुमार, योगगुरू रंजीत सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed