फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Balanced nutrition is the foundation of children's development: Dr. Nitesh

संतुलित पोषण ही बच्चों के विकास का आधार : डॉ. नितेश

Thu, 24 Sep 2026 07:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 24 Sep 2026 07:54 AM IST
विज्ञापन
Balanced nutrition is the foundation of children's development: Dr. Nitesh
कांगड़ा। डॉ. नितेश मन्हास ने कहा कि बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए जीवन के प्रारंभिक वर्षों में उचित एवं संतुलित पोषण ही सबसे मजबूत आधार है। वे राष्ट्रीय पोषण माह के तहत विकास खंड के बालूग्लोआ में आयोजित ब्लॉक स्तरीय जागरूकता शिविर को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सही उम्र में सही खानपान न मिलने से बच्चों के शारीरिक विकास के साथ-साथ सीखने की क्षमता भी प्रभावित होती है। शिविर में डॉ. मन्हास ने बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं के स्वास्थ्य एवं पोषण पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि जन्म के पहले छह माह तक शिशु को केवल स्तनपान ही कराना चाहिए।
विज्ञापन

इसके बाद छह माह की आयु पूरी होने पर पूरक और पौष्टिक आहार की शुरुआत जरूरी हो जाती है। इसके अलावा बच्चों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, समय पर टीकाकरण और उनकी ग्रोथ मॉनिटरिंग पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी थीम पर आयोजित इस शिविर में सीडीपीओ संदीप बग्गा ने कहा कि यह केवल एक अभियान नहीं, बल्कि पूरे समुदाय का साझा दायित्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की। कार्यक्रम में पंचायत प्रधान भवानी शंकर, पूर्व प्रधान कमलेश देवी, स्वास्थ्य व आईसीडीएस विभाग के कर्मचारी, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed