{"_id":"68236038c7dcd96e9b061665","slug":"tiranga-yatra-in-dharamshala-tomorrow-on-the-success-of-operation-sindoor-kangra-news-c-95-1-ssml1008-176872-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर धर्मशाला में तिरंगा यात्रा कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर धर्मशाला में तिरंगा यात्रा कल
Wed, 14 May 2025 08:37 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 14 May 2025 08:37 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय सेना के शौर्य को लेकर 15 मई को धर्मशाला में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। सिटिजन फॉर नेशनल सिक्योरिटी के बैनर तले होने वाली तिरंगा यात्रा में समाज के हर वर्ग, विभिन्न एनजीओ, पूर्व सैनिक और युवा वर्ग शामिल होंगे।
तिरंगा यात्रा के आयोजन को लेकर मंगलवार को भाजपा ने धर्मशाला में एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें सुलह के विधायक विपिन परमार, कांगड़ा के पवन काजल, नूरपुर के रणवीर सिंह निक्का, नगरोटा बगवां के पूर्व विधायक अरुण कूका, भाजपा जिला अध्यक्ष सचिन शर्मा, प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी एडवोकेट विश्व चक्षु और मंडल अध्यक्ष अजीत राणा सहित कई नेता मौजूद रहे।
बैठक में तय किया गया कि तिरंगा यात्रा 15 मई को धर्मशाला के कोतवाली पेट्रोल पंप से कचहरी अड्डा तक निकाली जाएगी। इस यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल भी मौजूद रहेंगे। विपिन परमार ने कहा कि इस तिरंगा यात्रा के जरिए लोगों को भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम के बारे में बताया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने अपने नागरिकों को संकट से सुरक्षित निकाला और राष्ट्रीय स्वाभिमान को मजबूती दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्णय पर भारतीय सेना ने पाकिस्तान के आतंकवादी ठिकानों को नष्ट किया और पाकिस्तान को यह संदेश दिया कि भारतीय सेना की ताकत हर सीमा से परे है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को अलग-थलग करने को लेकर पीएम मोदी ने 20 देशों के प्रमुखों से सीधी बात की और तमाम देशों ने भारत का समर्थन किया।