{"_id":"60bd0a908ebc3e09d22b6782","slug":"tipper-collides-with-tipper-two-injured-kangra-news-sml3727690154","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिप्पर के पीछे टिप्पर की टक्कर से दो व्यक्ति घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिप्पर के पीछे टिप्पर की टक्कर से दो व्यक्ति घायल
विज्ञापन
32 मील-रानीताल राजमार्ग पर गांव कुठेहड़ में सड़क के किनारे खड़े टिप्पर के पीछे टकाराया टिप्पर
- फोटो : Kangra
टिपर के पीछे टकराया दूसरा टिपर, चालक-क्लीनर गंभीर घायल
कोटला (कांगड़ा)। 32 मील-रानीताल राजमार्ग पर गांव कुठेहड़ में सड़क के किनारे खड़े हुए लोडेड टिपर के साथ पीछे से एक और टिपर के टकरा जाने से चालक व क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार रविवार सुबह कुठेहड़ में एक टिपर सड़क के किनारे क्रेशर लोड कर खड़ा था। जबकि पीछे से अन्य टिपर ने उसे टक्कर मार दी, जिससे चालक कैलाश राणा और क्लीनर अक्षय कुमार को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों को उपचार के लिए टांडा अस्पताल में भेज दिया गया है। पुलिस चौकी प्रभारी कोटला संजय शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हादसे की शुरू कर दी है।
बाइक चालक की पीजीआई में इलाज के दौरान मौत
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। पुलिस थाना खुंडियां के अंतर्गत तीन जून को चौक पनहार में बाइक और कार टक्कर में गंभीर रूप से घायल बाइक चालक की पीजीआई चंडीगढ़ में मौत हो गई है। पुलिस पोस्टमार्टम के लिए चंडीगढ़ रवाना हो गई है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि थाना खुंडियां में संदीप कुमार निवासी स्योह धर्मपुर ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि एक बाइक चालक ने उसकी कार को सामने से टक्कर मार दी है। पुलिस ने भी मामला दर्ज किया था। दुर्घटना में बाइक चालक कल्याण सिंह निवासी मुंडी थुरल गंभीर रूप से घायल हुआ था। उसे इलाज के लिए टांडा अस्पताल कांगड़ा और फिर बाद में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया था। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। डीएसपी तिलकराज ने मामले की पुष्टि की है।