फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Time management and regular study will make civil services exam easier

समय प्रबंधन व सही अध्ययन सामग्री से आसान होगी सिविल सेवा परीक्षा

Tue, 05 Apr 2022 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Time management and regular study will make civil services exam easier
धर्मशाला। सिविल सेवा परीक्षा की बेहतर तरीके से तैयारी के लिए विशेषज्ञों ने धर्मशाला में विद्यार्थियों को टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि समय के सही प्रबंधन और सही अध्ययन सामग्री से सिविल सेवा परीक्षा आसान होगी। मौका था धर्मशाला कॉलेज के ऑडिटोरियम में जिला प्रशासन, कॉलेज प्रशासन और हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय वर्कशॉप का।
विज्ञापन

कार्यशाला में पूर्व वरिष्ठ आईएएस अधिकारी केसी शर्मा ने युवाओं को सिविल सर्विस के विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सिविल सर्विस के माध्यम से युवा समाज सेवा में अहम भूमिका निभा सकते हैं। हिमाचल प्रदेश राज्य लोक सेवा आयोग की वरिष्ठ सदस्य डॉ. रचना गुप्ता ने सिविल सर्विस में साक्षात्कार की तैयारी को लेकर बताया कि साक्षात्कार के लिए समसामयिक घटनाओं की जानकारी होना जरूरी है। इसमें राज्य, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रमुख घटनाओं के बारे में भी विद्यार्थियों को जानकारी रखनी चाहिए। इसके साथ ही समाचार पत्रों को नियमित रूप से पढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के लिए इस तरह की कार्यशालाएं भविष्य में आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि सिविल सर्विस के साथ-साथ कॅरिअर के लिए प्लान बी भी तैयार रखना चाहिए।
विज्ञापन

आईएएस अधिकारी रितिका चंदेल ने कहा कि सिविल सर्विस परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए अध्ययन सामग्री का भी विशेष रोल है। इसके लिए विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन तथा नोट्स इत्यादि की आदत बनानी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों के विभिन्न प्रश्नों के उत्तर भी दिए। एसडीएम शिल्पी बेक्टा ने सिविल सर्विस की परीक्षा की तैयारी में समय प्रबंधन को लेकर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए अध्ययन की समयसारिणी बनाना अत्यंत जरूरी है। केंद्रीय विवि के पत्रकारिता विभाग के डीन प्रदीप नैयर ने सिविल सर्विस में विषय चयन को लेकर कहा कि अभिरुचि के विषय के चयन के साथ-साथ सिविल सर्विस में बेहतर अंक दिलाने वाले विषयों को भी चुना जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के लिए जिला प्रशासन नियमित तौर पर भविष्य में भी ऐसी कार्यशालाएं आयोजित करेगा। उन्होंने कहा कि इस बार धर्मशाला में भारतीय प्रशासनिक सेवा की परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र भी लोक सेवा आयोग ने स्वीकृत कर दिया है। इससे भी हिमाचल के विद्यार्थियों को परीक्षा देने में बेहतर सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर एडीसी राहुल कुमार सहित कॉलेज के प्राध्यापक भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed