फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Time for sowing wheat and barley; transplant vegetable seedlings.

Kangra News: गेहूं-जौ की बिजाई का समय, सब्जियों की पौध रोपें

Sat, 17 Oct 2026 11:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 17 Oct 2026 11:50 AM IST
विज्ञापन
Time for sowing wheat and barley; transplant vegetable seedlings.
पालमपुर (कांगड़ा)। कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के विशेषज्ञों ने अक्तूबर के दूसरे पखवाड़े में किए जाने वाले कृषि कार्यों को लेकर किसानों को सलाह जारी की है। इसमें गेहूं, जौ, चना, मटर, सरसों और विभिन्न सब्जियों की बिजाई व पौध रोपाई की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन

किसान गेहूं की एचएस-542 और वीएल-829 किस्मों की बिजाई अक्तूबर के अंतिम सप्ताह से नवंबर के मध्य तक कर सकते हैं। जौ के लिए हिम पालम जौ-1, हिम पालम जौ-2 और एचबीएल-113 किस्में उपयुक्त हैं।
विज्ञापन

चने की हिमाचल चना-1, हिमाचल चना-2 और जीपीएफ-2 किस्मों में कतारों के बीच 30 सेंटीमीटर, जबकि एचपीजी-17 में 50 सेंटीमीटर दूरी रखें। निचले पर्वतीय क्षेत्रों में मटर की पालम त्रिलोकी, अरकल और वीएल-7 किस्मों की बिजाई की जा सकती है। लहसुन के लिए जीएचसी-1, एग्री-फाउंड पार्वती और सोलन सिलेक्शन किस्में उपयुक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रसार शिक्षा निदेशक डॉ. जनार्दन सिंह ने बताया कि किसान पालक, मेथी, धनिया, मूली, गाजर और शलजम की सीधी बिजाई करें। फूलगोभी, बंदगोभी, ब्रोकली और गांठगोभी की तैयार पौध रोपें। मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में प्याज की नर्सरी तैयार करने का भी यह उचित समय है।

कृषि विशेषज्ञों ने खरपतवार नियंत्रण के लिए निराई-गुड़ाई करने और फसलों को आवश्यक पोषक तत्व देने की सलाह दी है। मटर में विल्ट और गेहूं-जौ में कंगियारी रोग से बचाव के लिए बिजाई से पहले बीज उपचार करें। कीटनाशकों और फफूंदनाशकों का प्रयोग कृषि विशेषज्ञों की सलाह व उत्पाद के लेबल पर दिए निर्देशों के अनुसार ही करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed