{"_id":"6802a6a9925b0378c907c102","slug":"tibetan-organizations-demonstrated-in-mcleodganj-over-the-death-of-religious-leader-kangra-news-c-95-1-kng1037-173778-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: धार्मिक नेता की मौत पर तिब्बती संगठनों ने मैक्लोडगंज में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: धार्मिक नेता की मौत पर तिब्बती संगठनों ने मैक्लोडगंज में किया प्रदर्शन
Sat, 19 Apr 2025 12:53 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 19 Apr 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
मैक्लोडगंज के मुख्य चौक पर चीन और वियतनाम सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए तिब्बतियों के गैर स
मैक्लोडगंज (कांगड़ा)। तिब्बतियों के गैर सरकारी संगठनों ने शुक्रवार को मैक्लोडगंज के मुख्य चौक पर चीन और वीयतनाम सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। निर्वासित तिब्बती संगठनों ने वीयतनाम सरकार से तिब्बती धार्मिक नेता तुलकु हंगकर दोरजे की मौत की जांच न होने तक उनके अंतिम संस्कार पर रोक लगाने की मांग की है।
तिब्बती कार्यकर्ताओं के अनुसार वियतनाम में चीनी हिरासत में तिब्बती धार्मिक नेता तुलकू हंगकर दोरजे की मौत हो गई थी। तिब्बती कार्यकर्ताओं ने बताया कि सूत्रों के अनुसार, तिब्बत के चीनी अधिकारियों और वियतनाम में चीनी दूतावास ने लुंग-नगोन मठ के तिब्बती भिक्षुओं को निर्देश दिया है कि वे वियतनाम में तुलकू हंगकर दोरजे के पार्थिव शरीर के अंतिम संस्कार की तैयारी करें, जिसके लिए कागजी कार्रवाई पूरी होनी बाकी है।
साथ ही कुछ शर्तें भी हैं, जैसे कि समारोह के दौरान कोई फोटो या वीडियो नहीं लेना और वियतनामी बौद्धों का इसमें शामिल न होना। तिब्बती कार्यकर्ताओं का कहना है कि बिना जांच के संस्कार करने से महत्वपूर्ण साक्ष्यों के स्थायी रूप से नष्ट होने का खतरा होगा और यह न्याय में बाधा डालने का जानबूझकर किया गया प्रयास होगा।