{"_id":"68fe22dcbf7b1e08df0d7cf1","slug":"tiara-hospital-to-soon-have-a-special-newborn-care-unit-kangra-news-c-95-1-kng1037-202666-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: तियारा अस्पताल में जल्द स्थापित होगी स्पेशल न्यू बोर्न केयर यूनिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: तियारा अस्पताल में जल्द स्थापित होगी स्पेशल न्यू बोर्न केयर यूनिट
Mon, 27 Oct 2025 07:01 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 27 Oct 2025 07:01 AM IST
विज्ञापन
कांगड़ा। स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में ग्रामीण क्षेत्रों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर है। स्वास्थ्य खंड तियारा के तहत तियारा अस्पताल में जल्द ही स्पेशल न्यू बोर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) की सुविधा शुरू होने जा रही है। यह विशेष यूनिट नवजातों की सघन देखरेख और इलाज के लिए स्थापित की जाएगी।
तियारा अस्पताल में यह यूनिट स्थापित करने के लिए सरकार की ओर से 10 बिस्तरों की अनुमति मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि यूनिट को जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा, जिसके लिए वर्तमान में एचएलएल कंपनी सर्वे कर रही है। सर्वे पूरा होते ही यूनिट का काम शुरू हो जाएगा। एसएनसीयू एक विशेष अस्पताल इकाई है, जहां उन शिशुओं की देखभाल की जाती है, जो समय से पहले पैदा हुए हों।
इसके अलावा जिनका वजन सामान्य से कम हो और जो जन्म के बाद किसी गंभीर संक्रमण से पीड़ित हों उनकी देखभाल की जाती है। इस यूनिट में प्रशिक्षित डॉक्टर और नर्सें जीवन-रक्षक चिकित्सा सुविधाएँ, जैसे वेंटिलेटर सपोर्ट और जटिल चिकित्सा प्रबंधन प्रदान करती हैं। तियारा अस्पताल में यह सुविधा शुरू होने से ग्रामीण क्षेत्रों के नवजात शिशुओं को बहुत लाभ मिलेगा। अब गंभीर स्थिति वाले बच्चों के परिजनों को अपने शिशुओं को लेकर इलाज के लिए टांडा के मेडिकल कॉलेज या अन्य निजी अस्पतालों के महंगे चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
विज्ञापन
यह यूनिट डिस्चार्ज किए गए शिशुओं के लिए अनुवर्ती देखभाल (फालोअप) भी सुनिश्चित करेगी, जिसमें टीकाकरण और रेफरल सेवाएं शामिल हैं। कई स्थानों पर यह यूनिट आशा दीदी कार्यक्रम के माध्यम से घर पर शिशु की देखभाल के लिए परिवारों को प्रशिक्षित और सहायता भी प्रदान करती है।
तियारा अस्पताल में जल्द स्पेशल न्यू बोर्न केयर यूनिट शुरू हाेने जा रहा है। इसके लिए सरकार से 10 बिस्तराें की अनुमति मिल चुकी है। यूनिट काे शुरू करने के लिए एचएलएल कंपनी सर्वे कर रही है। इसके बाद यूनिट सक्रिय कर दिया जाएगा।
-डॉ. विक्रम कटाेच, खंड चिकित्सा अधिकारी, तियारा