फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Thural defeated Hola Club team and won the Dream Big Trophy.

Kangra News: होला क्लब की टीम को हरा थुरल ने जीती ड्रीम बिग ट्रॉफी

Tue, 18 Feb 2025 12:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 18 Feb 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Thural defeated Hola Club team and won the Dream Big Trophy.
ड्रीम क्लब  होला द्वारा आयोजित टूर्नामेंट के समापन अवसर पर विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को सम्म
डरोह (कांगड़ा)। ड्रीम बिग क्लब होला की ओर से 15 दिवसीय ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन रविवार को हुआ। थुरल क्लब ने होला क्लब को हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया। ट्रॉफी का आयोजन जोहड़ मैदान होला में हुआ। समापन मौके पर मुख्यातिथि के रूप में सुलह विधानसभा क्षेत्र के विधायक विपिन सिंह परमार ने शिरकत की। उन्होंने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। टूर्नामेंट में लगभग 22 टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन


विजेता थुरल क्लब को 8,100 रुपये इनाम और ट्राॅफी और उपविजेता होला क्लब को 5,100 रुपये और ट्राॅफी के साथ नवाजा। इस अवसर पर भाजपा भवारना मंडल के अध्यक्ष हंस राज, चांदड़ बमियाल पंचायत की प्रधान अनुपमा और सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य विजय गुलेरिया ने खिलाड़ियों को संबोधित किया। मौके पर सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य रमेश चौधरी, यूथ फिटनेस अकेडमी के डायरेक्टर संजय कुमार और पूर्व मंडलाध्यक्ष सुलह कैप्टन देश राज शर्मा आदि मौजूद रहे। 15 दिन तक चली स्पर्धा का सारा प्रबंध मनीष चौधरी, मनोज कुमार और होला निवासियों ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed