फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Three vehicles collided in Yol Bazaar while trying to save a stray animal.

Kangra News: बेसहारा पशु को बचाते योल बाजार में तीन वाहन टकराए

Sat, 17 Jan 2026 05:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 17 Jan 2026 05:17 AM IST
विज्ञापन
Three vehicles collided in Yol Bazaar while trying to save a stray animal.
योल (कांगड़ा)। एक गाय को बचाने के प्रयास में शुक्रवार सुबह करीब 9:45 बजे योल बाजार में तीन वाहन आपस में टकरा गए। पालमपुर से धर्मशाला की ओर जा रही एक जीप के चालक ने सड़क पर अचानक आए पशु को देखकर ब्रेक लगाया। इस कारण पीछे से आ रही एक कार और स्कूटी भी अनियंत्रित होकर टकरा गए। व्यस्त समय होने के कारण सड़क पर करीब 15 मिनट तक यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को किनारे करवाकर यातायात सुचारू किया। योल चौकी प्रभारी अविंद्र सिंह ने बताया कि वाहन चालकों के बीच आपसी सहमति बनने के कारण कोई पुलिस मामला दर्ज नहीं किया गया है। दूसरी ओर स्थानीय निवासियों ने सड़क पर बेसहारा पशुओं की बढ़ती संख्या और उन्हें खुले में चारा डालने की प्रवृत्ति पर गहरा रोष व्यक्त किया है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सड़क किनारे चारा डालने पर सख्त पाबंदी लगाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed