फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Three trade chambers opened front against trade fair

Kangra News: ट्रेड फेयर के विरोध में तीन व्यापार मंडलों ने खोला मोर्चा

Thu, 06 Feb 2025 01:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 06 Feb 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Three trade chambers opened front against trade fair
धर्मशाला। प्रशासन की ओर से धर्मशाला में आए दिन आयोजित होने वाले ट्रेड फेयर और कार्निवल के विरोध में धर्मशाला शहर के तीन व्यापार मंडल विरोध में उतर आए हैं। कोतवाली बाजार, कचहरी चौक और दाड़ी बाजार व्यापार मंडल ने एकजुट होकर ट्रेड फेयर और कार्निवल का विरोध करते हुए जिला प्रशासन और नगर निगम धर्मशाला के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कहा कि अगर यह ट्रेड फेयर और कार्निवल बंद न किए तो स्थानीय दुकानदारों को सड़कों पर उतना पड़ेगा, जिसके जिम्मेवारी जिला प्रशासन और नगर निगम होंगे। व्यापार मंडल दाड़ी के अध्यक्ष हर्ष ओबरॉय, कोतवाली बाजार व्यापार मंडल के प्रधान अनुज कश्यप और कचहरी बाजार व्यापार मंडल के प्रधान मुनीष लुथरा ने बुधवार को बैठक के बाद धर्मशाला में पत्रकार वार्ता का आयोजन कर कहा कि धर्मशाला के खाली मैदान अब बाहरी राज्यों के लोगों के लिए व्यवसाय का माध्यम बनते जा रहे हैं।
विज्ञापन

अब मेलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम कम और व्यापार ज्यादा हो रहा है। लगातार लग रहे इन मेलों के कारण धर्मशाला के स्थानीय व्यापारियों का व्यापार ठप हो रहा है और लगातार घटता जा रहा है। धर्मशाला में कार्निवल के संबंध में व्यापार मंडल से चर्चा नहीं की जाती है और न ही उन्हें मेले में कोई स्टॉल लगाने के लिए कहा जाता है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में नगर निगम के आयुक्त से बातचीत की जाएगी कि भविष्य में इस तरह के आयोजन किए जाने से पहले व्यापार मंडल के पदाधिकारी को बुलाकर चर्चा की जाए। साथ ही उपयुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा और नगर निगम आयुक्त को भी इस संबंध में ज्ञापन सौंपा गया है। इससे पहले बैठक में अन्य व्यापारी भी पहुंचे और उनकी समस्याओं पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed