फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Three to five lakh deaths occur every year due to TB: Dr. Ravi

हर साल टीबी से हो रही तीन से पांच लाख मौतें : डॉ. रवि

Mon, 05 Jan 2026 07:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 05 Jan 2026 07:02 AM IST
विज्ञापन
Three to five lakh deaths occur every year due to TB: Dr. Ravi
जसूर (कांगड़ा)। भारत में क्षय रोग (टीबी) के कारण हर वर्ष 3 से 5 लाख लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। हालांकि इन आंकड़ों में गिरावट दर्ज की जा रही है, लेकिन पूर्ण उन्मूलन के लक्ष्य को पाने के लिए हमें जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय होना होगा। यह बात उपमंडलीय आयुष चिकित्सा अधिकारी नूरपुर डॉ. रवि शर्मा ने एक दिवसीय कार्यशाला में कही।
विज्ञापन

राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम एवं टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत आयोजित इस कार्यशाला में डॉ. रवि शर्मा ने चिकित्सकों के निरंतर प्रशिक्षण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समय पर जांच और शीघ्र उपचार ही इस जानलेवा बीमारी को हराने का एकमात्र रास्ता है। कार्यशाला में टीबी रोग के प्रति जन-जागरूकता, टीबी के विभिन्न प्रकारों की पहचान और आधुनिक जांच विधियों पर विस्तृत चर्चा की गई।
विज्ञापन

कार्यशाला के दौरान टीबी उन्मूलन अधिकारी डॉ. आरके सूद और विश्व स्वास्थ्य संगठन के विशेषज्ञ डॉ. निकेत ने उपस्थित चिकित्सकों के तकनीकी प्रश्नों के उत्तर दिए और भारत को टीबी मुक्त बनाने की रणनीतियों पर प्रकाश डाला। प्रशिक्षण के अंत में सभी आयुष चिकित्सकों ने अपने-अपने कार्यक्षेत्र में व्यापक टीबी स्क्रीनिंग कैंप लगाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन टीबी मुक्त भारत की सामूहिक शपथ के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed