{"_id":"67f81a5986b165c3a2037acc","slug":"three-people-who-came-to-set-up-shop-in-the-fair-were-arrested-with-chitta-kangra-news-c-95-1-kng1004-172690-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: मेले में दुकान लगाने पहुंचे तीन लोग चिट्टे के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: मेले में दुकान लगाने पहुंचे तीन लोग चिट्टे के साथ गिरफ्तार
Fri, 11 Apr 2025 12:52 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 11 Apr 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
गुलेर/हरिपुर(कांगड़ा)। पुलिस थाना हरिपुर के अंतर्गत बाबा धुड़ू छिंज मेले में दुकान लगाने पहुंचे तीन लोगों को पुलिस ने आठ ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। बुधवार देर रात्रि क्षेत्र में गश्त पर निकली पुलिस टीम को देखकर तीनों घबरा गए थे। संदेह होने पर पुलिस ने तीनों की तलाशी ली तो मौके पर उनसे आठ ग्राम चिट्टा बरामद किया।
आरोपियों की पहचान बलविंद्र सिंह निवासी पनोलंगा कपूरथला, पंजाब, मोहन सिंह निवासी संतनगर बटाला, पंजाब और जरनैल सिंह निवासी ढसोली जवाली, कांगड़ा के रूप में हुई है। एसपी देहरा मयंक चौधरी ने मामले में पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि भविष्य में जिला पुलिस देहरा की ओर से नशे के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि संदिग्ध गतिविधि पाए जाने पर इसकी सूचना निकटवर्ती पुलिस थाना में दें।