फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Three people who came to set up shop at Dhudhu Chhinj fair were arrested with chitta, Dehra police took action

Kangra: मेले में दुकान लगाने पहुंचे तीन लोग चिट्टे के साथ गिरफ्तार, देहरा पुलिस ने की कार्रवाई

Thu, 10 Apr 2025 05:54 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंस, गुलेर/हरिपुर(कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंस, गुलेर/हरिपुर(कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 10 Apr 2025 05:54 PM IST
सार

 पुलिस थाना हरिपुर के अंतर्गत बाबा धुड़ू छिंज मेले में दुकान लगाने पहुंचे तीन लोगों को पुलिस ने आठ ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Three people who came to set up shop at Dhudhu Chhinj fair were arrested with chitta, Dehra police took action
चिट्टा(फाइल) - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के पुलिस थाना हरिपुर के अंतर्गत बाबा धुड़ू छिंज मेले में दुकान लगाने पहुंचे तीन लोगों को पुलिस ने आठ ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। बुधवार देर रात्रि क्षेत्र में गश्त पर निकली पुलिस टीम को देखकर तीनों घबरा गए थे। संदेह होने पर पुलिस ने तीनों की तलाशी ली तो मौके पर उनसे आठ ग्राम चिट्टा बरामद किया।

विज्ञापन


आरोपियों की पहचान बलविंद्र सिंह निवासी पनोलंगा कपूरथला, पंजाब, मोहन सिंह निवासी संतनगर बटाला, पंजाब और जरनैल सिंह निवासी ढसोली जवाली, कांगड़ा के रूप में हुई है। एसपी देहरा मयंक चौधरी ने मामले में पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि भविष्य में जिला पुलिस देहरा की ओर से नशे के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि संदिग्ध गतिविधि पाए जाने पर इसकी सूचना निकटवर्ती पुलिस थाना में दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed