फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Three new trainee doctors posted in TMC's kidney transplant department

Kangra News: टीएमसी के गुर्दा प्रत्यारोपण विभाग में तीन नए ट्रेनी डॉक्टर की तैनात

Mon, 22 Sep 2025 07:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 22 Sep 2025 07:05 AM IST
विज्ञापन
Three new trainee doctors posted in TMC's kidney transplant department
कांगड़ा। सरकार ने प्रदेश के दूसरे सबसे बड़े चिकित्सा संस्थान टांडा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के रीनल ट्रांसप्लांट (गुर्दा प्रत्यारोपण) विभाग में अतिरिक्त तीन नए ट्रेनी डॉक्टर तैनात कर दिए हैं। नई नियुक्तियों से विभाग में आने वाले मरीजों को अधिक सुविधा मिलेगी और ओपीडी में भी सुधार होगा।
विज्ञापन

टांडा मेडिकल कॉलेज का रीनल ट्रांसप्लांट विभाग गुर्दा प्रत्यारोपण सर्जनों, नेफ्रोलॉजिस्टों और अन्य विशेषज्ञों की टीम के साथ अंतिम चरण के गुर्दा रोग वाले मरीजों को व्यापक सर्जिकल समाधान प्रदान करता है। विभाग की ओपीडी में प्रतिदिन 250 से 300 मरीज आते हैं। मरीज सुबह जल्दी आकर टोकन प्राप्त करते हैं, ताकि उनका नंबर जल्दी आ सके।
विज्ञापन

वर्तमान में इस विभाग में डॉ. अभिनव राणा और डॉ. अमित शर्मा सहित कई विशेषज्ञ सेवाएं दे रहे हैं। अतिरिक्त ट्रेनी डॉक्टर्स डॉ. साक्षी कपूर, डॉ. हर्षिका और डॉ. कुशल कुमार शनिवार से अपनी सेवाएं शुरू करेंगे। विभाग के सर्जनों ने अब तक कई मरीजों को नई जिंदगी दी है और अतिरिक्त ट्रेनी डॉक्टरों की मदद से स्वास्थ्य सेवाओं में और सुधार की उम्मीद है। यह विभाग हिमाचल प्रदेश का पहला मृत दाता से गुर्दा प्रत्यारोपण करने वाला केंद्र है, जिसे पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ के सहयोग से सफल बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रीनल ट्रांसप्लांट विभाग में तीन नए ट्रेनी डॉक्टों की तैनाती हुई है। अतिरिक्त डॉक्टरों की नियुक्ति से मरीजों को लाभ मिलेगा और ओपीडी की कार्यप्रणाली बेहतर होगी। टांडा का यह विभाग हर दिन नए आयाम स्थापित कर रहा है और गुर्दा प्रत्यारोपण सेवाओं को और मजबूत बनाएगा। -डॉ. मिलाप शर्मा, प्राचार्य, टांडा मेडिकल कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed