फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Three girl students of Mandal School selected for state level award

Kangra News: मंदल स्कूल की तीन छात्राओं का राज्यस्तरीय पुरस्कार के लिए चयन

Wed, 21 Aug 2024 05:05 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 05:05 AM IST
विज्ञापन
Three girl students of Mandal School selected for state level award
प्रिंसिपल नवीन भंडारी और गाइड कैप्टन रेणुका गुप्ता के साथ छात्राएं। संवाद
धर्मशाला। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंदल की तीन छात्राओं का चयन स्काउट एंड गाइड्स के राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए हुआ है। नैंसी, साक्षी और निकिता भारती ने इस उपलब्धि से न केवल स्कूल का नाम रोशन किया है, बल्कि भविष्य में राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए भी योग्यता पाई गई हैं। अगर उनका प्रदर्शन साल भर में शानदार रहता है तो उन्हाेंने स्काउट एंड गाइड्स के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


गाइड कैप्टन रेणुका गुप्ता ने बताया कि इस उपलब्धि के तहत इन गाइड्स को जल्द ही प्रदेश के राज्यपाल की ओर से उनके प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे। इस अवसर पर स्कूल के प्रिंसिपल कम ग्रुप लीडर नवीन भंडारी और सभी अध्यापकों की ओर से इन गाइड्स को शुभकामनाएं दी गई हैं। उन्होंने साथ ही भविष्य में भी स्काउट और गाइड्स की इसी तरह की प्रगति की कामना की और बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed