{"_id":"621671a9a4d3a310297d3327","slug":"three-died-of-corona-in-the-district-kangra-news-sml400555259","type":"story","status":"publish","title_hn":"31 विद्यार्थियों सहित 78 संक्रमित, तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
31 विद्यार्थियों सहित 78 संक्रमित, तीन की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। जिला कागंड़ा में स्कूल खुलने के बाद अब विभिन्न स्कूलों में भारी संख्या में विद्यार्थी पॉजिटिव आ रहे हैं। बुधवार को भी जिला कांगड़ा में विभिन्न स्कूलों के 31 विद्यार्थियों सहित कोरोना संक्रमण के कुल 78 मामले सामने आए हैं।
वहीं 20 मरीजों ने वायरस को मात भी दी है।
इसके अलावा जिला कांगड़ा में बुधवार को कोरोना के कारण तीन बुजुर्गों की मौत भी हुई है। सीएमओ डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि बैजनाथ के मंझेर गांव के 68 वर्षीय बुजुर्ग की टांडा, जिला हमीरपुर के कमलाह गांव के 74 वर्षीय बुजुर्ग की टांडा और धर्मशाला की 84 वर्षीय बुजुर्ग महिला की भी टांडा अस्पताल में कोरोना और अन्य बीमारियों के कारण मौत हो गई।
सीएमओ ने बताया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हौरी के 18 विद्यार्थी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डाढ़ के 12 विद्यार्थी और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटली का एक विद्यार्थी संक्रमित पाया गया है। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों के लोग भी कोरोना संक्रमित हुए हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक जिला कांगड़ा में कोरोना संक्रमण के कुल 63162 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 61450 मरीजों ने वायरस को मात दे दी है। वहीं 1241 संक्रमित मरीजों की वायरस के कारण मौत हो चुकी है। इस समय जिला कांगड़ा में कोरोना के मामले कम होने कारण एक्टिव केस 465 पहुंच गए हैं।