फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Three days police remand to the accused caught with white sandalwood

सफेद चंदन के साथ पकड़े गए आरोपी युवकों को तीन दिन का पुलिस रिमांड

Wed, 23 Feb 2022 11:08 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 11:08 PM IST
विज्ञापन
Three days police remand to the accused caught with white sandalwood
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। चिंतपूर्णी-समनोली संपर्क मार्ग पर नाके के दौरान 39 किलो सफेद चंदन के साथ पकड़े गए तीनों युवकों को देहरा कोर्ट में पेश किया गया। जहां तीनों आरोपी युवकों को कोर्ट ने तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन

तीनों युवकों की पहचान ऋषभ कुमार (26) निवासी रोड़ी कोड़ी, आशीष कुमार (26) निवासी चिंतपूर्णी और सुरेंद्र कुमार (27) निवासी बसलाहड़ के तौर पर हुई है। डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने बताया कि कोर्ट ने आरोपियों को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

वन विभाग के पास आधिकारिक आंकड़ा नहीं: सन्नी
ज्वालामुखी अब तक चंदन तस्करी का सबसे बड़ा गढ़ रहा है। साथ ही रक्कड़ के पंजपीरी क्षेत्र में चंदन के पेड़ पाए जाते हैं। इन पर चंदन तस्करों की नजर रहती है। बताया जाता है कि ज्वालामुखी के कालीधार के जंगल में चंदन के सैकड़ों पेड़ थे, जो अब न के बराबर रहे हैं। 1983 में वन भूमि पर कालीधार और आसपास के इलाके में चंदन के 26 पेड़ दर्ज किए गए थे। 1986 में यह बढ़कर 65 हुए। 1994 में 184, 1996 में 272 जबकि 2006 तक इनकी संख्या 9000 के करीब पहुंच गई। इसके अलावा निजी भूमि पर भी चंदन के हजारों पेड़ पाए गए, जिन्हें तस्करों ने धीरे-धीरे काट डाला। ज्वालामुखी में 1942 में चंदन का पहला पौधा उगाया था। उधर, इस बारे में डीएफओ सन्नी वर्मा का कहना है कि अभी तक वन विभाग के पास चंदन के पेड़ों का कोई आधिकारिक आंकड़ा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed