फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Three caught stealing electricity, fined Rs 2 lakh

Kangra News: बिजली चोरी करते तीन पकड़े, दो लाख रुपये जुर्माना वसूला

Thu, 21 Nov 2024 08:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 21 Nov 2024 08:36 AM IST
विज्ञापन
Three caught stealing electricity, fined Rs 2 lakh
मारंडा (कांगड़ा)। विद्युत उपमंडल मारंडा ने भी बिजली की चोरी करने वालों पर शिंकजा कस दिया है। बिजली चोरी करने वाले लोगों पर बिजली बोर्ड की टीम ने लाखों रुपये में जुर्माना लगाया है। साथ ही बिजली चोरी करने पर कानूनी कार्रवाई के लिए भी चेताया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार विद्युत उपमंडल मारंडा ने सहायक अभियंता की अगुवाई में बिजली बोर्ड के उड़नदस्ते ने बुधवार को उपमंडल के तहत करीब 50 घरों की जांच की। इसमें बिजली बोर्ड की टीम ने अरला, मनसिंबल और दरंग में एक-एक उपभोक्ता को बिजली की चोरी करते हुए पकड़ा। इस पर बिजली बोर्ड ने चोरी कर रहे लोगों से करीब दो लाख चार हजार रुपये का जुर्माना वसूला।
विज्ञापन

बिजली बोर्ड द्वारा की जा रही जांच का बड़ा कारण कई जगहों से बिजली चोरी होने की शिकायतें आ रही हैं। इसके बाद बिजली बोर्ड ने कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, बिजली बोर्ड मारंडा के एसडीओ ई. अभयराज ने कहा कि बोर्ड के उड़नदस्ते ने बुधवार को कई गांवों के घरों में जाकर बिजली की जांच की। इसमें तीन लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया। आरोपियों से जुर्माना वसूलने के साथ ही आगे ऐसा करने पर कानूनी कार्रवाई भी करने बारे चेताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed