फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Three candidates filed nomination papers for Kachari Vyapar Mandal elections

Kangra News: कचहरी व्यापार मंडल चुनाव के लिए तीन उम्मीदवारों ने भरे नामांकन पत्र

Sat, 28 Dec 2024 05:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 28 Dec 2024 05:46 AM IST
विज्ञापन
Three candidates filed nomination papers for Kachari Vyapar Mandal elections
धर्मशाला। कचहरी व्यापार मंडल चुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन पत्र भरने के प्रकिया शुरू हो गई। पहले दिन प्रधान, महासचिव और कोषाध्यक्ष के पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र भरे। शनिवार को नामांकन पत्र भरने का आखिरी दिन है। इसके बाद रविवार को उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र वापस ले सकते हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को दाखिल किए गए नामांकन पत्रों में प्रधान पद के लिए मनीष लुथरा, महासचिव के लिए गर्वित शर्मा और कोषाध्यक्ष के लिए अनिल कुमार ने नामांकन पत्र भरा है। कचहरी व्यापार मंडल के चुनाव पांच जनवरी को होंगे हैं। कचहरी व्यापार मंडल के वर्तमान अध्यक्ष मनीष लुथरा ने बताया कि पहले दिन चुनावों के लिए तीन नामांकन दर्ज हुए हैं। इसमें से उन्होंने भी फिर से चुनाव लड़ने के लिए नामांकन पत्र भरा है। उन्होंने बताया कि इस बार व्यापारियों की ओर से कचहरी में यातायात को सुचारू रखने, पार्किंग और शौचालय के मुख्य मुद्दे रखे गए हैं।
विज्ञापन

इस दौरान कचहरी के 400 के करीब मतदाता अपने मतों का उपयोग कर नया अध्यक्ष चुनेंगे। कचहरी व्यापार मंडल में तीन साल बाद चुनाव करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed