फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Three arrested, including two youths from Punjab with Chitta

Kangra News: चिट्टे के साथ पंजाब के दो युवकों सहित तीन गिरफ्तार

Tue, 22 Sep 2026 07:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 22 Sep 2026 07:14 AM IST
विज्ञापन
Three arrested, including two youths from Punjab with Chitta
धर्मशाला/परागपुर (कांगड़ा)। जिला कांगड़ा में पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से कुल 10.29 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। गगल थाना क्षेत्र के तहत सीआईए टीम ने कार सवार एक व्यक्ति से 7.22 ग्राम, जबकि परागपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो युवकों से 3.07 ग्राम चिट्टा पकड़ा।
विज्ञापन

एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा के अनुसार सीआईए टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर देर रात रजोल के पास गज खड्ड पुल पर नाकाबंदी की थी। चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें चालक लक्की (35) निवासी गढ़ बनखंडी, देहरा के पास से 7.22 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी कार भी जब्त कर ली है।
विज्ञापन

दूसरी ओर परागपुर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों राहुल कुमार और कमलप्रीत सिंह को रोका। एसपी देहरा संदीप धवल ने बताया कि दोनों आरोपी लुधियाना (पंजाब) के जगराओं स्थित गुरदीप नगर व वार्ड नंबर दो के निवासी हैं। तलाशी में उनके पास से 3.07 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर चिट्टे के सप्लायरों और पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed