{"_id":"67af5c8991f8944351044b6c","slug":"three-arrested-in-majhin-bhatal-khurd-youth-murder-case-will-be-presented-in-dehra-court-today-kangra-news-c-95-1-kng1004-165504-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: मझीण भटाल खुर्द युवक हत्याकांड में तीन गिरफ्तार, आज देहरा कोर्ट में होंगे पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: मझीण भटाल खुर्द युवक हत्याकांड में तीन गिरफ्तार, आज देहरा कोर्ट में होंगे पेश
Fri, 14 Feb 2025 08:38 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 14 Feb 2025 08:38 PM IST
विज्ञापन
तीनों आरोपी रिश्तेदार, आपसी कहासुनी के चलते हुई थी हत्या, पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिजनों को सौंपा शव
संवाद न्यूज एजेंसी
खुंडियां /ज्वालामुखी (कांगड़ा)। उपमंडल ज्वालामुखी के तहत मझीण भटाल खुर्द हत्याकांड में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी मृतक के ही रिश्तेदार हैं। इनकी पहचान राकेश निवासी अधवाणी (मासड़), राजेश निवासी कथोग (मासड़) और दिलीप सिंह निवासी भटाल खुर्द (मामा) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके खिलाफ हत्या के आरोप में मामला दर्ज किया है। शनिवार को आरोपियों को देहरा कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
इस हत्याकांड के बाद इलाके में डर और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोग और मृतक के परिजनों ने प्रशासन से जल्द से जल्द न्याय दिलाने और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की है। पुलिस जांच में सामने आया है कि हत्या आपसी कहासुनी के चलते हुई। सभी आरोपी घटना के समय नशे में थे और आपस में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। गुस्से में आकर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर नवीन चौधरी उर्फ विंटा (25) की हत्या कर दी थी। इसकी पुष्टि डीएसपी ज्वालामुखी आरपी जसवाल ने की है।
गौर हो कि नवीन अपनी पत्नी के साथ बुधवार सुबह 11 बजे लेंटर डालने मामा के घर गया था। वह वहीं रुका था, जबकि उसकी पत्नी शाम को घर वापस आ गई थी। मृतक की पत्नी रेखा ने अपने ही रिश्तेदार, जहां व्यक्ति गया था, उस पर आरोप लगाया था कि उसे उसके पति ने बुधवार रात साढ़े 10 बजे के करीब फोन किया था। इस दौरान नवीन ने कहा कि उसे उसके ही रिश्तेदार मार रहे हैं और तुम जल्दी गाड़ी भेजो। इसके बाद युवक का शव वीरवार सुबह जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था।