फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Thieves took away 200 liters of diesel from a private bus parked in Ichhi

Kangra News: इच्छी में खड़ी निजी बस से चोर ले उड़े 200 लीटर डीजल

Mon, 02 Jan 2023 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jan 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Thieves took away 200 liters of diesel from a private bus parked in Ichhi
धर्मशाला। जिले में चोरी की वारदातें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामले में पुलिस थाना गगल के तहत रविवार देर रात शातिरों ने एक निजी बस से 200 लीटर डीजल चोरी कर लिया। इस संदर्भ में पुलिस ने बस मालिक की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बस मालिक ने पुलिस को सौंपे अपने शिकायत पत्र में बताया कि सोमवार रात चालक के बीमार होने के चलते उनकी बस को इच्छी की एक वर्कशॉप में खड़ा किया गया था। वहीं देर रात चोर गिरोह ने बस में से 200 लीटर डीजल चोरी कर लिया। उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह जब वह मेकेनिक के साथ बस के पास पहुंचे तो डीजल टैंक के नीचे बाल्टी रखी देखी। इस मामले में उन्होंने छानबीन की तो पता चला कि वहां से देर रात करीब दो बजे एक लड़का वहां से भागा था।
विज्ञापन

उधर, मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी गगल केसर सिंह ने बताया कि पुलिस ने बस मालिक की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed