{"_id":"63ab378a80a8b92a76657d06","slug":"thieft-case-kangra-news-sml4321561127","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: हिमानी चामुंडा से एक किलो का चांदी का छत्र और आभूषण चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: हिमानी चामुंडा से एक किलो का चांदी का छत्र और आभूषण चोरी
विज्ञापन
चामुंडा (कांगड़ा)। पुलिस चौकी योल के तहत आदि हिमानी चामुंडा मंदिर से एक किलो चांदी का छत्र और आभूषण चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर एक टीम को मंदिर के लिए रवाना कर दिया है।
जानकारी अनुसार मंदिर अधिकारी गिरिराज ठाकुर ने बताया कि छह दिसंबर को मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए थे। मंदिर के कपाट को लोहे के सरियों के सहारे बंद किया गया था, लेकिन जानकारी मिल रही थी कि मनाही के बावजूद कुछ श्रद्धालु आदि हिमानी चामुंडा मंदिर की ओर जा रहे हैं। मंदिर प्रशासन ने श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम से दो कर्मचारी देखरेख करने के लिए भेजे। उन्होंने वहां जाकर देखा तो मंदिर के कपाट खुले थे और अलमारी में रखा एक किलोग्राम का चांदी का छत्र और आभूषण गायब थे। उन्होंने इसकी सूचना मोबाइल पर दी। इसकी शिकायत पुलिस चौकी योल में कर दी है।
उधर, उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। जांच के बाद ही प्रशासन की ओर से आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।