फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   thief in Tanda

कोरोना मृतक सैन्याधिकारी का मोबाइल और कपड़े चोरी

Tue, 12 Jan 2021 11:11 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
thief in Tanda
कांगड़ा। टांडा मेडिकल कॉलेज के कोविड केयर सेंटर में हुई एक मौत के मामले ने मृतक के पुत्र ने शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि कोविड सेंटर से जब उनके पिता का शव लाया गया, तो उनके पिता का मोबाइल गुम था। मृतक सेना के एक उच्चाधिकारी रहे हैं। इस संदर्भ में उन्होंने ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में कहा गया है कि 29 दिसंबर को उनके पिता को कोरोना संक्रमण के चलते टांडा के कोविड वार्ड में दाखिल किया गया था। उनके पास एक मोबाइल था, जिसका आखिरी मैसेज उन्हें सात जनवरी को आया था। आठ जनवरी को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। जब नौ जनवरी को वे अपने पिता का शव लेने गए, तो उनका मोबाइल उन्हें वापस नहीं किया गया। उनके पिता के कोविड सेंटर में भेजे कपड़े भी नहीं लौटाए गए। बेटे ने अपने पिता का मोबाइल चोरी होने की आशंका जाहिर करते हुए इसकी छानबीन की मांग की है। एसएचओ भारत भूषण ने कहा कि शिकायत आने पर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed