फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   There will be no tax for ten years in the merged areas after coming to power

सत्ता आने पर लोगों से दस साल तक नहीं लिया जाएगा टैक्स: कौल

Sun, 04 Apr 2021 10:32 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
There will be no tax for ten years in the merged areas after coming to power
पालमपुर में घोषणा पत्र जारी करते हुए कांग्रेस नेता - फोटो : Kangra
पालमपुर (कांगड़ा)। नगर निगम चुनाव पालमपुर में अब भाजपा के बाद कांग्रेस ने भी अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इसमें कहा गया है कि सत्ता में आने पर कांग्रेस पालमपुर को स्वर्णिम और सुंदर बनाने के साथ दस साल तक नगर निगम में मर्ज इलाकों में कोई टैक्स नहीं लेगी। साथ ही जब तक ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाएं शहर के तर्ज पर नहीं मिल जातीं, तब तक कोई भी टैक्स लेने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन

जबकि सत्ता में आने पर 2021 की जनगणना के बाद जनसंख्या के आधार पर जो नगर निगम में आई पंचायत वापस पंचायत में जाना चाहती हैं, उसे वापस पंचायत का दर्जा दे दिया जाएगा। पालमपुर में पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ठाकुर कौल सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अब तक प्रदेश में कोई बड़ा विकास कार्य नहीं कर पाए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने पालमपुर में घोषणा पत्र जारी कर कांग्रेस की ओर से जनता को सुविधाएं प्रदान कर नगर निगम की आय के साधन को बढ़ाना, हर घर से निशुल्क कूड़ा इकट्ठा करना, हर घर को सीवरेज सुविधा देना, हर घर को पेयजल आपूर्ति, शहीद स्मारक बनाना, नगर निगम से जुड़े इलाकों में कूहलों की मरम्मत, भूमिहीन और आवासहीन लोगों को सामाजिक आवास योजना, सभी इलाकों में ई रिक्शा, ई बस सुविधा, युवाओं और महिलाओं के रोजगार के लिए प्रशिक्षण केंद्र, सरकारी स्कूलों को ट्रिपल के तहत आधुनिक बनाना और उनमें निजी स्कूलों की तर्ज पर सुविधाएं देना, शहरी आजीविका योजना को मनरेगा की तर्ज पर कानून बनाकर लागू करना आदि कई योजनाओं का जिक्र घोषणा पत्र में किया। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, आशा कुमारी, पूर्व विस अध्यक्ष बृज बुटेल, विधायक आशीष बुटेल, बाबा हरजीत, पूर्व विधायक अजय महाजन समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
बीएस-4 वाहन मामले को परिणाम तक ले जाएंगे: अग्निहोत्री
घोषणा पत्र की मौजदूगी में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि बीएस-4 वाहन पंजीकरण मामले की जब तक पूरी जांच नहीं होती, कांग्रेस इस मुद्दे को उठाती रहेगी, जबकि इस सरकार में इसका हल नहीं हुआ तो सत्ता परिवर्तन पर इस मुद्दे की जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed