फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   There will be a big movement if the demands of Anganwadi workers are not accepted: Sunita

आंगनबाड़ी कर्मचारियों की मांगें न मानी तो होगा बड़ा आंदोलन : सुनीता

Sun, 01 Sep 2024 08:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 01 Sep 2024 08:04 PM IST
विज्ञापन
There will be a big movement if the demands of Anganwadi workers are not accepted: Sunita
भदरोया मे आयोजित किया गया आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ का त्रैवार्षिक सम्मेलन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

इंदौरा (कांगडा)। हिमाचल प्रदेश आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ संबधित भारतीय मजदूर संघ ब्लॉक इंदौरा का त्रैवार्षिक अधिवेशन भदरोया में आयोजित किया गया। इसमें केन्द्रीय भारतीय मजदूर संघ के उत्तरी क्षेत्र प्रभारी पवन कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। सम्मेलन में आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ हिमाचल प्रदेश की अध्यक्ष सुनीता ठाकुर ने अध्यक्षता की। इस अधिवेशन में सेवानिवृत्त पर पेंशन, ग्रेज्युटी कम से कम 5 लाख, केंद्र और प्रदेश का मानदेय एक साथ, हिमकेयर कार्ड की सुविधा पूर्ण बहाल करना, मेडिकल बिल भुगतान सुविधा और हरियाणा सरकार की तर्ज पर वेतन इत्यादि मांगों पर चर्चा की गई। वहीं सुनीता ठाकुर ने कहा कि मांगो को ज्ञापन के माध्यम से पूरे प्रदेश में एसडीएम के माध्यम से सरकार को भेजा गया है। अगर सरकार बातचीत के लिए बुलाकर उक्त मांगो का समाधान नहीं करती है तो शीघ्र ही आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ आंदोलन करेगा।

इस सम्मेलन में इंदौरा कार्यकरणी का गठन किया गया। जिसमें रजनीश पठानिया काे अध्यक्ष, कमला देवी को सचिव और अनीषा कुमारी को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इस मौके पर भारतीय मजदूर संघ के महामंत्री यशपाल हेटा, पूर्व में रही हिमाचल प्रदेश आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ अध्य्क्ष शांति चौहान, पूर्व अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की राष्ट्रीय महामंत्री जयंती दुग्गल, प्रदेशाध्यक्ष सुनीता ठाकुर, प्रदेश महामंत्री सुभद्रा कुमारी, भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष पुरषोत्तम, भारतीय मजदूर संघ के जल शक्ति विभाग जिला इकाई के अध्यक्ष सेवा सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed