{"_id":"696e970a5dfc53ee5a0328e1","slug":"there-will-also-be-a-program-on-full-statehood-day-in-mumbai-kangra-news-c-95-1-ssml1008-216644-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: मुंबई में भी होगा पूर्ण राज्यत्व दिवस पर कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: मुंबई में भी होगा पूर्ण राज्यत्व दिवस पर कार्यक्रम
विज्ञापन
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व दिवस के अवसर पर मुंबई में रह रहे हिमाचली समाज की ओर से भव्य आयोजन किया जा रहा है। नवी मुंबई स्थित यशवंतराव चव्हाण ग्राउंड में 25 जनवरी को वार्षिक समारोह का आयोजन कर हिमाचल दिवस मनाया जाएगा। इस आयोजन का उद्देश्य महानगर में बसे हिमाचली पहाड़ी लोगों के अपने राज्य से भावनात्मक जुड़ाव को और अधिक सुदृढ़ करना है।
जय ज्वाला मां हिमाचल संघ के तत्वावधान में आयोजित इस भव्य समारोह के माध्यम से मुंबई महानगर में पहाड़ी संस्कृति की खुशबू बिखेरी जाएगी। कार्यक्रम में पहाड़ी गीत, गिद्दा और नाटी जैसी पारंपरिक प्रस्तुतियां होंगी। इसके साथ ही हिमाचली धाम का आयोजन कर पारंपरिक हिमाचली व्यंजन विशेष रूप से परोसे जाएंगे। जय ज्वाला मां हिमाचल संघ के अध्यक्ष ज्ञान चंद कौंडल ने बताया कि कार्यक्रम में मुंबई में बसे लगभग 2500 हिमाचली परिवार भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि प्रसिद्ध हिमाचली गायक इशांत भारद्वाज अपने बैंड के साथ पहाड़ी धुनों पर गीत-संगीत प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे। इस अवसर पर मुंबई महानगर पालिका के नवनिर्वाचित पार्षद संजीव नायक समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।
-- -