{"_id":"67802aa091097a015d0f9e2e","slug":"there-should-be-a-solution-to-the-problem-of-destitute-and-wild-animals-sangh-kangra-news-c-95-1-kng1004-161276-2025-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेसहारा और जंगली पशुओं की समस्या का हो हल : संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेसहारा और जंगली पशुओं की समस्या का हो हल : संघ
Fri, 10 Jan 2025 01:36 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 10 Jan 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
नूरपुर के निकट बौड़ में आयोजित बैठक के दौरान भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी।
नूरपुर (कांगड़ा)। भारतीय किसान संघ ने सरकार से बेसहारा और जंगली पशुओं की समस्या का समाधान करने की मांग की, ताकि किसानों को खेती छोड़ने पर मजबूर न होना पड़े। नूरपुर खंड इकाई की बैठक वीरवार को विद्युत बोर्ड के बौड़ स्थित विश्राम गृह में हुई। बैठक की अध्यक्षता सतपाल धीमान ने की। बैठक में संघ प्रदेश के उपाध्यक्ष रोशन लाल और जिलाध्यक्ष होशियार सिंह पठानिया मौजूद रहे।
बैठक में किसानों को आ रही समस्याओं के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने मांग रखी कि किसानों को अपने खेतों की सुरक्षा के लिए कांटेदार तार लगाने के लिए अनुदान दिया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि किसान स्वयं कांटेदार तार खरीद कर अपने खेतों में लगाए। सरकार किसान के बैंक खातों में अनुदान जमा करवाए, जिससे कि इस समस्या का स्थायी समाधान हो सके। संघ के अनुसार बिजाई के समय किसानों को खाद और बीज समय पर नहीं मिल पाने के कारण किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। संघ ने सरकार से मांग की है कि किसानों को समय पर बीज एवं खाद मुहैया करवाई जाए। बैठक में जिला सह मंत्री सुभाष सिंह, महिला विंग की ब्लॉक अध्यक्षा संदीप लता और नूरपुर खंड के महासचिव जोगिंद्र सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।