फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   There is water shortage in 18 panchayats, villagers said - if you come to ask for votes, bring two buckets of water with you.

Kangra News: 18 पंचायतों में पानी की किल्लत, ग्रामीण बोले- वोट मांगने आएं तो दो बाल्टी पानी साथ लाएं

Thu, 27 Jun 2024 05:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 27 Jun 2024 05:23 AM IST
विज्ञापन
There is water shortage in 18 panchayats, villagers said - if you come to ask for votes, bring two buckets of water with you.
नगरोटा सूरियां(कांगड़ा)। जल शक्ति विभाग नगरोटा सूरियां के तहत आने वाली 18 पंचायतों के लोग पिछले तीन महीनों से पीने के पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। इस दौरान नंदपुर भटोली, लुदरेट, सकरी, धाड़ धगड़, मसरूर आदि क्षेत्रों के लोगों ने कहा कि देहरा उपचुनाव के प्रत्याशी वोट मांगने आएं तो दो बाल्टी पानी साथ लाएं, जिससे उन्हें जनता का दर्द समझ आए। नंदपुर से रमेश मेहरा, प्रवीण, संतोष, लुदरेट से किशन, चंद लाल, अमन सिंह, किशन धीमान, किशोर चंद, बबिता, सुभद्रा देवी और चंचला देवी आदि ने चेताया है कि बिजली और पानी की व्यवस्था सही न मिली तो इस बार वे चुनाव में अपना गुस्सा दिखाएंगी।
विज्ञापन


वहीं, नगरोटा सूरियां से मस्त राम, पूर्ण चंद, शाम किशोर, रामलाल, संजय मेहरा, प्रवीन कुमार और अनिता कुमारी आदि ने प्रत्याशियों से कहा कि नगरोटा सूरियां और आसपास के क्षेत्र की जनता को बिजली और पानी के लिए इतना तरसाया है तो वे किस हक से वोट लेने के लिए आएंगे। सभी क्षेत्रवासियों ने सरकार, जलशक्ति विभाग और विद्युत विभाग को चेताया है कि जल्द उनके क्षेत्र की बिजली समस्या और पीने के पानी की समस्या हल न हुई तो वे धरना-प्रदर्शन कर चुनाव का बहिष्कार करेंगे। उधर, जलशक्ति विभाग के मुख्य अभियंता सुरेश महाजन और अधिशासी अभियंता का जब पक्ष लेना चाहा तो उन्होंने फोन का जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed