Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   There is uproar in Palampur over registration of 100 Kanal land

Kangra News: पालमपुर में 100 कनाल जमीन की रजिस्ट्री पर उबाल

Mon, 26 May 2025 12:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 26 May 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
There is uproar in Palampur over registration of 100 Kanal land
पालमपुर (कांगड़ा)। पालमपुर तहसील के एक क्षेत्र में करीब 100 कनाल जमीन की रजिस्ट्री का मामला इन दिनों सोशल मीडिया की सुर्खियों में है। यह जमीन 20 परिवारों के कब्जे में बीते कई दशकों से थी, लेकिन कुछ लोगों ने इसकी रजिस्ट्री करवा ली।
विज्ञापन

इस घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही पीड़ित परिवारों ने स्थानीय विधायक आशीष बुटेल से इंसाफ की गुहार लगाई और एसडीएम पालमपुर के समक्ष भी अपील दायर की है। लोगों का कहना है कि जमीन पुश्तैनी है, फिर भी यह कम समय में रजिस्टर्ड कैसे हो गई, यह बड़ा सवाल है। मामले के सामने आते ही राजस्व विभाग की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन

लोगों में गुस्सा है कि ऐसे मामलों में बड़े रसूखदारों की मिलीभगत हो सकती है। उनका कहना है कि कुछ लोगों द्वारा कथित फर्जी कागजों के जरिये जमीन की रजिस्ट्री हुई है। अब जांच के बाद ही सामने आएगा कि यह जमीन किसकी थी और इसकी रजिस्ट्री कैसे हुई। यह मामला अगस्त 2024 का बताया जा रहा है। इससे पहले पालमपुर में एक फर्जी कृषक प्रमाण पत्र के जरिये हुई रजिस्ट्री का मामला सामने आ चुका है। इसकी जांच भी अभी चली हुई है। उधर, इस मामले में तहसीलदार साजन बग्गा ने कहा कि यह मामला उनके ध्यान में आया है और एसडीएम कोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित लोग जमीन को लेकर मुझसे मिले थे। मामला काफी गंभीर है। इस मामले में एसडीएम को जांच के लिए कहा है। मामला जो भी होगा, इसका पता जांच में ही चलेगा। लोगों से अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
आशीष बटुेल, विधायक पालमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed