फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   There is not a single woman in the army of Congress block presidents: Kajal

कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्षों की फौज में एक भी महिला नहीं : काजल

Mon, 20 Apr 2026 08:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 20 Apr 2026 08:42 AM IST
विज्ञापन
There is not a single woman in the army of Congress block presidents: Kajal
कांगड़ा। विधायक पवन काजल ने कांग्रेस पर दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के हित की बात करने वाली कांग्रेस के पास ब्लॉक स्तर पर नेतृत्व देने के लिए एक भी महिला नहीं है। रविवार को कच्छयारी गांव में जनसंपर्क अभियान के दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश के 68 विधानसभा क्षेत्रों में एक भी ब्लॉक की कमान महिला को देना कांग्रेस ने उचित नहीं समझा।
विज्ञापन

काजल ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नारी शक्ति वंदन आरक्षण कानून का विरोध कर कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने अपनी महिला विरोधी सोच को उजागर कर दिया है। उन्होंने ग्रामीणों से आगामी पंचायत और जिला परिषद चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान कर प्रदेश सरकार को सबक सिखाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

विधायक ने गगल में निर्माणाधीन आईटी पार्क के काम पर भी सवाल उठाए और कहा कि पूर्व सरकार के समय शुरू हुआ यह प्रोजेक्ट अब कछुआ चाल से चल रहा है। इस अवसर पर पूर्व प्रधान रंजीत सिंह, कपिल देव, सन्नी, हरि सिंह और सुनीता देवी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed