{"_id":"66eeb108d7e154d3c105c1af","slug":"there-is-no-threat-to-people-of-any-religion-sdm-kangra-news-c-95-1-ssml1021-148018-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी भी धर्म के लोगों को खतरा नहीं : एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसी भी धर्म के लोगों को खतरा नहीं : एसडीएम
विज्ञापन
पालमपुर में विशेष समुदाय के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
पालमपुर (कांगड़ा)। एसडीम पालमपुर नेत्रा मेती ने उपमंडल में कानून व्यवस्था एवं आपसी सौहार्द बनाए रखने के लिए विशेष समुदाय के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। एसडीएम ने उपस्थित प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि यहां किसी भी धर्म के लोगों की सुरक्षा के लिए कोई खतरा नहीं है। उन्होंने सभी से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि प्रार्थना सभाओं में उपस्थित होने वाले सभी लोगों का पंजीकरण करवाने में सहयोग करें। एसडीएम ने कहा कि हिमाचल शांतिप्रिय प्रदेश है और सभी धर्मों के लोग वर्षों से आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ रहते आ रहे हैं।
उन्होंने सभी धर्मों के लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोई भी कानून को अपने हाथ में न लें और सभी धर्मों का सम्मान करें। उन्होंने कहा कि किसी रूप में कोई धमकी या स्थान छोड़ने के लिए दबाव बनाया जाता है तो इसकी सूचना निकटतम पुलिस थाने अथवा उनके कार्यालय में दें। उन्होंने प्रवासी लोगों से भी अपना पंजीकरण स्थानीय थाने में करवाने का आग्रह किया। बैठक में उपस्थित विशेष समुदाय के लोगों ने कहा कि उनकी ओर से प्रार्थना आदि में शामिल होने वाले प्रत्येक व्यक्ति के पंजीकरण को सुनिश्चित बनाया जाएगा और अपने स्तर पर रजिस्टर में भी उनके नाम, आधारकार्ड और फोन नंबर को दर्ज करवाया जाएगा।