फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   There is no greater virtuous act than donating the organs of a deceased person: Dr. Rakesh

मृत व्यक्ति के अंगों के दान से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं: डॉ. राकेश

Sat, 27 Nov 2021 08:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 08:39 PM IST
विज्ञापन
There is no greater virtuous act than donating the organs of a deceased person: Dr. Rakesh
टांडा मेडिकल कॉलेज में आयोजित राष्ट्रीय अंगदान दिवस पर समूहगान प्रस्तुत करतीं नर्सिंग स्कूल की - फोटो : Kangra
कांगड़ा। राष्ट्रीय अंगदान दिवस के उपलक्ष्य पर टांडा मेडिकल कॉलेज में समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन टांडा मेडिकल कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर सर्जरी और किडनी ट्रांसप्लांट सर्जन डॉ. राकेश चौहान और उनकी टीम की ओर से किया गया।
विज्ञापन

टांडा नर्सिंग स्कूल की छात्राओं और प्रशिक्षु डॉक्टरों ने राष्ट्रीय अंगदान दिवस पर रैली भी निकाली।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. भानु अवस्थी रहे। अपने संबोधन में डॉ. राकेश चौहान ने यह अपील है कि लोग अंगदान के महत्व को समझें। शरीर मृत्यु के बाद निष्क्रिय हो जाता है। यदि समय रहते मृत शरीर के महत्वपूर्ण अंगों को कंजरवेट कर लिया जाए, तो ये अंग जरूरतमंद कई जिंदगियों को नया जीवन दे सकते हैं। आए दिन कई हादसे होते हैं, जिनमें कई लोगों की जान चली जाती है। कई लोग अपना जीवन बचाने की जद्दोजहद में अस्पताल में दम तोड़ देते हैं। यदि उस मृत व्यक्ति के अंगों को समय रहते सुरक्षित कर लिया जाए और किसी जरूरतमंद व्यक्ति को समय रहते दे दिया जाए तो इस संसार में इससे बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता। इस मौके पर मेडिकल कॉलेज टांडा की तरफ से अंगदान करने वाले परिवारों को स्मृति चिन्ह देकर उनका आभार जताया गया। इसमें जोगेंद्र कुमार ने अपने 27 वर्षीय इकलौते पुत्र पंकज कुमार, जिनकी मृत्यु एक्सीडेंट के चलते हो गई थी के ऑर्गन दान किए हैं। वहीं, डॉ. राजेश शर्मा ने संतोष शर्मा के ऑर्गन डोनेट किए हैं। कार्यक्रम में प्रिंसिपल भानु अवस्थी, डिप्टी डायरेक्टर, डॉ.राकेश चौहान अंगदान करने वाले परिवारों के सदस्य और अन्य डॉक्टर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed