फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   There is a risk of rabies spreading among pets in Spell.

Kangra News: स्पेल में पालतू पशुओं में रेबीज फैलने का खतरा

Wed, 14 Jan 2026 01:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
There is a risk of rabies spreading among pets in Spell.
बरियाल (कांगड़ा)। नगरोटा सूरियां की ग्राम पंचायत स्पेल में पालतू पशुओं में रेबीज फैलने का खतरा मंडराने लगा है। इससे पशुपालकों, बेसहारा और पशु प्रेमियों में डर का माहाैल है। बताया जा रहा है कि एक सप्ताह पहले रेबीज ग्रसित कुत्ते ने कई कुत्तों और पशुओं को काटा है। इससे पंचायत में एक पालतू गाय की अजीब हरकतों को देख उसमें में भी रेबीज फैलने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, स्पेल के युवाओं ने रेबीज ग्रसित कुत्ते को मार दिया था, लेकिन गाय के मालिक ने गाय की जांच करवाने के लिए पशु चिकित्सक को बुलाया। पशु चिकित्सक ने गाय को देखकर उसको अन्य पशुओं से अलग करके रेबीज रोधी इंजेक्शन लगाया और उसके साथ अन्य दो पालतू मवेशियों को एंटी रेबीज के इंजेक्शन लगाए हैं। वहीं, स्पेल की ही एक दूसरी पालतू गाय को भी आइसोलेट किया है, लेकिन अभी तक इन दोनों गायों में कोई भी पूर्ण रेबीज के लक्षण की पुष्टि नहीं हो पाई है। पंचायत प्रधान रविंद्रर कौर ने पशुपालन विभाग से मांग की है कि नगरोटा सूरियां क्षेत्र के सभी पालतू और लावारिस पशुओं को एंटी रेबीज टीकाकरण किया जाए।
विज्ञापन

वहीं, पशुपालन विभाग की उपनिदेशक डॉ. सीमा गुलेरिया ने कहा कि नगरोटा सूरियां क्षेत्र की पंचायतें लिखकर मांग करती हैं तो सभी पशुओं का एंटी रेबीज टीकाकरण किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed