फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   There is a need for morning bus facility from Patta to Hamirpur.

Kangra News: पट्टा से हमीरपुर के लिए सुबह के समय बस सुविधा की दरकार

Mon, 29 Sep 2025 12:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 29 Sep 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
There is a need for morning bus facility from Patta to Hamirpur.
लदरौर (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के पट्टा से सुबह के समय हमीरपुर-ऊना के लिए बस सुविधा न मिलने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। यह परेशानी सरकाघाट डिपो की बस के रूट में बदलाव से उत्पन्न हुई है।
विज्ञापन

गौर हो कि पहले सरकाघाट डिपो की बस पट्टा से हमीरपुर-ऊना होकर दिल्ली के लिए निकलती थी, लेकिन अब यह बस वाया भगेड़ दिल्ली के लिए रवाना हो रही है। इस कारण पट्टा से सुबह के समय हमीरपुर के लिए कोई बस सुविधा नहीं मिल रही है। इससे यात्री परेशान हैं।
विज्ञापन

सरकाघाट डिपो की बस सुबह 6:00 बजे पट्टा से दिल्ली के लिए वाया हमीरपुर-ऊना होकर जाती थी। कुछ समय से इस बस के रूट में बदलाव किया गया है। अब यह बस वाया भगेड़ दिल्ली जा रही है। इस कारण यह बस पट्टा नहीं आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों में रमेश चंद, कुलदीप सिंह, सुमन लता, गीता देवी आदि ने बताया कि रूट में यदि बदलाव किया गया है, तो निगम प्रबंधन को यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि पहले वाले रूट पर यथास्थिति को बनाए रखा जाए। उन्होंने बताया कि पट्टा से सुबह 6:00 बजे कोई भी बस सुविधा नहीं है, जिससे परेशानी झेलनी पड़ रही है।

उन्होंने कहा कि यदि किसी यात्री को सुबह के समय कहीं काम के लिए हमीरपुर आना हो तो उन्हें निजी वाहनों का प्रयोग करना पड़ता है। उन्होंने निगम प्रबंधन से मांग की है कि पहले की भांति पट्टा से सुबह के समय बस की सुविधा मुहैया करवाई जाए, ताकि लोगों को सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed