फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The young man came out of the house in the evening, the body was found in Kudsa

कुड़सा में मिला युवक का शव, मामला दर्ज

Wed, 04 Aug 2021 12:18 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
The young man came out of the house in the evening, the body was found in Kudsa
ठाकुरद्वारा (कांगड़ा)। पुलिस थाना इंदौरा के तहत पंचायत कुड़सा की गुज्जर कालोनी के पास खड्ड में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अश्वनी कुमार (35) पुत्र व्यास देव गांव पलाखी तहसील इंदौरा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार युवक सोमवार शाम को घर से निकला था और उसके बाद नहीं लौटा। मंगलवार सुबह गुज्जर कालोनी के पास स्थानीय लोगों ने कुड़सा में खड्ड के पास युवक का शव देखा और इंदौरा के उपप्रधान सुभाष कटोच ने पुलिस को सूचित किया। इसके बाद थाना इंदौरा के एएसआई विपिन कुमार टीम सहित मौके पर पहुंचे और लाश को कब्जे में लेकर आसपास से साक्ष्य जुटाए। थाना प्रभारी इंदौरा सुरेंद्र धीमान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन

मौत के असल कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही लग पाएगा। पुलिस ने थाना इंदौरा मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार युवक बेरोजगार और अविवाहित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed