फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The winning wrestler of Bhati Peer Dangal will get a reward of Rs 3.01 lakh

Kangra News: भाटी पीर दंगल के विजेता पहलवान को मिलेगा 3.01 लाख रुपये इनाम

Fri, 16 May 2025 12:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 16 May 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
The winning wrestler of Bhati Peer Dangal will get a reward of Rs 3.01 lakh
2 जून को आयोजित होने वाले भाटी पीर दंगल को लेकर आयोजित बैठक के उपरांत  दर्शकों को दिए जाने वाले
राजा का तालाब (कांगड़ा)। बाबा भाटी पीर राजा का तालाब के ऐतिहासिक छिंज मेले के दंगल में इस बार पहलवानों पर खूब धनवर्षा होगी। वीरवार को दंगल कमेटी ने विशेष बैठक की, इसमें प्रधान पुनीत महाजन टिंकू ने बताया कि पहली झंडी की कुश्ती के विजेता को 3.01 लाख रुपये इनाम दिया जाएगा। दूसरी झंडी के विजेता पहलवान को 2.51 लाख रुपये इनाम मिलेगा, जबकि तीसरी झंडी में इनामी राशि 1.51 लाख रुपये रखी गई है। दंगल 2 जून को आयोजित होगा।
विज्ञापन


इस अवसर पर विभिन्न कमेटियों का गठन करके दंगल को लेकर रूपरेखा तैयार की गई। वहीं, दर्शकों को दिए जाने वाले इनामों को भी सार्वजनिक किया है, जिसमें 2 जून को दंगल के दौरान दर्शकों के लिए लकी ड्राॅ योजना रहेगी। इसमें पहला इनाम बुलेट मोटरसाइकिल, दूसरा इनाम एक्टिवा स्कूटी, तीसरा रेफ्रिजरेटर, चौथा वाशिंग मशीन और पांचवां इनाम बाइसाइकिल रहेगा। 2 जून को भाटी पीर मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद सुबह 10:00 बजे विशाल रथ में बैंड बाजों के साथ बाजार में शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इस अवसर पर कमेटी चेयरपर्सन राम नाथ शर्मा, व्यापार मंडल प्रधान पवन राणा, भानू प्रताप सिंह, बालकृष्ण मंगू पहलवान, अजय मिंटू और शम्मी कुमार आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed