फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The wheels of the government bus that started from Fatahar to Nyagran route stopped in Dharamshala

Kangra News: फटाहर से न्याग्रां रूट पर निकली सरकारी बस के धर्मशाला में थमे पहिए

Mon, 12 May 2025 01:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 12 May 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
The wheels of the government bus that started from Fatahar to Nyagran route stopped in Dharamshala
धर्मशाला। हिमाचल पथ परिवहन निगम की खस्ताहाल बसों से आए दिन यात्रियों को परेशानी की समस्या से दो-चार होना पड़ रहा है। लंबे रूटों पर भी निगम प्रबंधन की ओर से खस्ताहाल बसों को भेजने के चलते रात के समय यात्रियों को ज्यादा परेशानी सामने आती है। रविवार को भी निगम की फटाहर-न्याग्रां रूट पर निकली एचआरटीसी की बस कुछ किलोमीटर चलने के बाद ही धर्मशाला से पीछे हांफ आ गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार को फटाहर से न्याग्रां रूट पर एचआरटीसी की चंबा डिपो की बस शाम के 4:00 बजे चली थी। इस दौरान शाम 7:00 बजे जब बस धर्मशाला के पास पहुंच रही थी तो चरान खड्ड में बस खड़ी हो गई। इस दौरान बस में सवार यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, बस के खराब होने की जानकारी धर्मशाला स्थित निगम की वर्कशॉप में दी गई। वहीं, यात्रियों की मानें तो इतने लंबे रूट पर भेजी गई बस की हालत भी खस्ता थी। इसमें बस के पिछले शीशे में टीन का पतरा लगाया था। खिड़की का शीशा नहीं था, बस के पिछले दरवाजे भी पूरा बंद नहीं हो रहा था और उसमें दरार थी। इतना ही नहीं, दरवाजे पर यात्रियों को चढ़ने-उतरने के लिए सहारा भी नहीं था। निगम की बसों की इस खस्ताहाल पर भी यात्रियों ने सवाल खड़े किए।
विज्ञापन

उधर, डीएम एचआरटीसी धर्मशाला पंकज चड्ढा ने बताया कि इस तरह की बस को लंबे रूट पर भेजने के संबंध में चंबा डिपो क्षेत्रीय प्रबंधक से पूछा जाएगा। वहीं, रविवार को यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए व्यवस्था कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed