{"_id":"69ce5673b1559ceae0055a58","slug":"the-way-will-be-cleared-for-two-major-bridges-budget-approval-is-expected-this-financial-year-kangra-news-c-95-1-ssml1008-227483-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: दो बड़े पुलों का रास्ता होगा साफ, इसी वित्त वर्ष बजट मंजूरी की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: दो बड़े पुलों का रास्ता होगा साफ, इसी वित्त वर्ष बजट मंजूरी की उम्मीद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। कांगड़ा जिले में ब्यास नदी पर दो बड़े पुलों के निर्माण की योजना को लेकर इस वित्तीय वर्ष बजट को स्वीकृति मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। लोक निर्माण विभाग द्वारा तैयार विस्तृत परियोजना रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजी जा चुकी है, जिसके बाद इन परियोजनाओं के जल्द शुरू होने की संभावना है। इन पुलों के बनने से क्षेत्र में आवागमन आसान होगा और लोगों को समय और खर्च दोनों में राहत मिलेगी।
प्रस्तावित परियोजनाओं में पहला पुल जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्र से सटी ब्यास नदी की पौंग झील पर डाडासीबा से बौंगता तक बनाया जाएगा। इस पुल की लंबाई लगभग तीन किलोमीटर होगी और इसकी अनुमानित लागत 318.52 करोड़ रुपये है।
दूसरा पुल जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र में ब्यास नदी पर बसंतीपत्तन से खैरी (सुजानपुर) के बीच प्रस्तावित है, जिसकी लंबाई एक किलोमीटर और अनुमानित लागत 119.32 करोड़ रुपये है। इन दोनों पुलों का निर्माण केंद्रीय सड़क एवं अवसंरचना कोष (सीआरआईएफ) की सेतु बंधन योजना के तहत किया जाना प्रस्तावित है।
विज्ञापन
बजट स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। पुलों के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को लंबी दूरी तय करने से राहत मिलेगी, साथ ही समय और खर्च दोनों की बचत होगी। ब्यास नदी के दोनों किनारों पर रहने वाले लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
कांगड़ा जिले में ब्यास नदी पर प्रदेश के दो सबसे बड़े पुलों का निर्माण प्रस्तावित है। विभाग द्वारा सर्वेक्षण पूरा कर डीपीआर तैयार कर केंद्र सरकार को भेज दी गई है। बजट स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विकास सूद, मुख्य अभियंता, लोक निर्माण विभाग, उत्तरी क्षेत्र धर्मशाला
केंद्र सरकार ने 3.09 लाख करोड़ रुपये का रिकॉर्ड बजट आवंटित किया
केंद्र सरकार ने केंद्रीय बजट 2026-27 में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के लिए 3.09 लाख करोड़ रुपये का रिकॉर्ड बजट आवंटित किया है। यह आवंटन पिछले वित्तीय वर्ष 2025-26 के संशोधित अनुमानों की तुलना में लगभग 7.8 फीसदी अधिक है, जो राष्ट्रीय राजमार्गों और बुनियादी ढांचे के विकास पर सरकार के निरंतर जोर को दर्शाता है। केंद्र सरकार ने केंद्रीय बजट में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के लिए भी 19,000 करोड़ का आवंटन किया है।