{"_id":"69e4efc1d2a647a3e30a8239","slug":"the-wave-of-cooperation-will-reach-every-panchayat-of-the-state-vikram-kangra-news-c-95-1-kng1037-230571-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकारिता की लहर सूबे की हर पंचायत तक पहुंचेगी : विक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहकारिता की लहर सूबे की हर पंचायत तक पहुंचेगी : विक्रम
Mon, 20 Apr 2026 08:37 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 20 Apr 2026 08:37 AM IST
विज्ञापन
परागपुर (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश स्टेट को-ऑपरेटिव डेवलपमेंट फेडरेशन लिमिटेड (हिमकोफेड) के नवनियुक्त अध्यक्ष विक्रम शर्मा डिक्की ने कार्यभार संभालते ही ग्रामीण विकास के लिए बड़े बदलावों का संकेत दिया है। परागपुर में रविवार को पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए सहकारिता की भावना को हर घर और पंचायत तक ले जाना उनका मुख्य लक्ष्य है।
विक्रम शर्मा डिक्की ने अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए हैं कि प्रदेश की प्रत्येक पंचायत में प्राथमिक कृषि ऋण समितियों, दुग्ध समितियों और मत्स्य समितियों के गठन की प्रक्रिया को तुरंत प्रभावी बनाया जाए। उन्होंने कहा कि इन समितियों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार और विकास के नए द्वार खुलेंगे।
संस्थान को आधुनिक और आत्मनिर्भर बनाने के लिए अध्यक्ष ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि शिमला के नालदेहरा में हिमकोफेड के नए भव्य भवन का निर्माण किया जाएगा। संस्थान की प्रिंटिंग प्रेस को आधुनिक रूप दिया जाएगा। आगामी 28 अप्रैल को शिमला में होने वाली बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में इन सभी परियोजनाओं पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी।
विज्ञापन
डिक्की ने बताया कि 23 अप्रैल को गरली स्थित सहकारी प्रबंध केंद्र में एक विशेष दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में जूनियर बेसिक कोर्स के 77 अभ्यर्थियों को डिप्लोमा प्रदान किए जाएंगे।