फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The water level of Pong dam is five feet above the danger mark

Kangra News: पौंग बांध का जलस्तर खतरे के निशान से पांच फीट ऊपर

Wed, 17 Sep 2025 02:27 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
The water level of Pong dam is five feet above the danger mark
फतेहपुर (कांगड़ा)। ऊपरी क्षेत्रों में हो रही बारिश का असर पौंग में देखा जा सकता है। पौंग बांध का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार सुबह नौ बजे बांध का जलस्तर 1,393.88 फीट दर्ज किया गया, जबकि इनफ्लो 1,60,369 क्यूसिक तक पहुंच गया। शाम छह बजे जलस्तर 1394.90 पहुंचा था और इनफ्लो 1,08,944 क्यूसिक रहा। बीते 24 घंटों में कैचमेंट एरिया में भारी बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश नगरोटा सूरियां में 135.20 मिमी, हरसर में 108 मिमी, हरिपुर में 62.80 मिमी और गुलेर में 54.20 मिमी रिकॉर्ड की गई। पालमपुर में 48.60 मिमी और बैजनाथ में 52 मिमी बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि कई जगह सड़कें जलमग्न हैं और लोग जान जोखिम में डालकर ही आवागमन कर रहे हैं। कई स्कूल और घरों में पानी घुसने की स्थिति बनी हुई है। बीबीएमबी प्रशासन ने बांध से पानी को नियंत्रित तरीके से छोड़ा। वहीं, मंगलवार को दोपहर 12 बजे 1,394.30 फीट जलस्तर रहा और इस दौरान इनफ्लो 1,65,292 क्यूसिक रहा। दोपहर बाद 2 बजे 1,394.60 फीट जलस्तर पहुंचा। सायं 4 बजे 1,394.79 फीट जलस्तर रिकॉर्ड किया गया। शाम 5 बजे जलस्तर 1,394.85 फीट पहुंचा। इनफ्लो 1,05,089 क्यूसिक रहा। टरबाइन से 16,942 क्यूसिक और स्पिलवे से 42,953 क्यूसिक पानी छोड़ा गया। शाम 6 बजे बांध का जलस्तर 1394.90 फीट पहुंच गया। प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया है और राहत-बचाव दल हर समय तैयार हैं। जलस्तर खतरे के निशान 1,390 फीट से लगातार 4.90 फीट ऊपर रहा। एसडीएम फतेहपुर विश्रुत भारती ने कहा कि प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। प्रभावित पंचायतों और गांवों में अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

पिछले सालों में यह रहा था जलस्तर
इस वर्ष पौंग बांध का जलस्तर रिकॉर्ड में सबसे अधिक है। 16 सितंबर 2025 को जलस्तर 1,394.90 फीट दर्ज किया गया। पिछले वर्षों की तुलना में यह आंकड़ा काफी ज्यादा है। 16 सितंबर 2023 को 1,387.52 फीट, 17 सितंबर 2023 को 1,387.73 फीट, 16 सितंबर 2024 को 1,365.58 फीट और 17 सितंबर 2024 को 1,365.43 फीट रिकॉर्ड हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed