{"_id":"69f50b02959914dbdf04de36","slug":"the-villagers-themselves-repaired-the-temple-premises-kangra-news-c-95-1-kng1047-232637-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: ग्रामीणों ने स्वयं कर दी मंदिर परिसर की मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: ग्रामीणों ने स्वयं कर दी मंदिर परिसर की मरम्मत
Sat, 02 May 2026 01:50 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 02 May 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
पिछली बरसात में हुए भू-स्खलन पर स्वयं कार्य करते ग्रामीण। -जागरुक पाठक।
रक्कड़ (कांगड़ा)। पुलिस थाना रक्कड़ के तहत सदवां पंचायत के ग्रामीणों ने सामूहिक प्रयास और सहयोग की मिसाल पेश की है। बरसात के सीजन में भूस्खलन के कारण गांव के प्राचीन शिव मंदिर के परिसर में बने शौचालय और आसपास की उपजाऊ भूमि को खतरा उत्पन्न हो गया था। पंचायत को कई बार अवगत करवाने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई न होने पर ग्रामीणों ने स्वयं समस्या का समाधान किया। इसका मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है।
ग्रामीणों ने बताया कि यह कार्य फसल सीजन में संभव नहीं था क्योंकि रास्ता खेतों से होकर गुजरता है। मंदिर समिति के अनुसार इस कार्य पर लगभग 1.50 लाख रुपये का खर्च होंगे। इस कार्य में रविंदर सिंह, मनजीत सिंह, उपिंदर सिंह, मलकीत सिंह, सतीश कुमार, सुरिंदर सिंह और राहुल आदि का सहयोग रहा।