फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The veterinary dispensary was shifted from the dilapidated building of Dodan Tiali to Paihag.

Kangra News: डोडन टियाली के जर्जर भवन से पैहग शिफ्ट हुआ पशु औषधालय

Tue, 06 Jan 2026 07:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 06 Jan 2026 07:37 AM IST
विज्ञापन
The veterinary dispensary was shifted from the dilapidated building of Dodan Tiali to Paihag.
काफ रैली की विजेता बछड़ी के मालिक को सम्मानित करते नीशू मोंगरा। -स्रोत : जागरुक पाठक
कांगड़ा। डोडन टियाली में लंबे समय से जर्जर भवन में चल रहे पशु औषधालय को सोमवार को पैहग में स्थानांतरित कर दिया गया। इस मौके पर पशुपालन विभाग द्वारा संतति परीक्षण कार्यक्रम (जर्सी) के तहत पैहग गांव में काफ रैली करवाई गई। इसमें लगभग 30 पशुपालकों ने अपनी बछड़ियों के साथ भाग लिया।
विज्ञापन

काफ रैली का शुभारंभ एपीएमसी जिला कांगड़ा के अध्यक्ष निशू मोंगरा ने किया। इस दौरान विभिन्न आयु वर्गों में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। 0 से 6 माह आयु वर्ग में सहौड़ा के हरनाम सिंह की बछड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि 7 से 12 माह के आयु वर्ग में कोटक्वाला के राजेश की बछड़ी विजेता रही। विजेता पशुपालकों को विभाग की ओर से पुरस्कृत भी किया गया।
विज्ञापन

पशुपालकों को संबोधित करते हुए निशू मोंगरा ने कहा कि कांगड़ा का वातावरण जर्सी गायों के पालन के लिए अत्यंत अनुकूल है। उन्होंने घोषणा की कि इस औषधालय को जल्द ही पूर्ण अस्पताल के रूप में अपग्रेड किया जाएगा। कार्यक्रम में पशुपालन विभाग के विशेषज्ञों ने पशुपालकों को बेहतर पशुपालन और नस्ल सुधार के सुझाव दिए। इस मौके पर वेटरनरी अधिकारी डॉ. शिखा, डॉ. मोहिंद्र, डॉ. संदीप मिश्रा, डॉ. राजीव शर्मा, डॉ. विशाल पाटिल, डॉ. नितिका, डॉ. नितेश और डॉ. अलीशा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed