फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The trench cover broke, the iron rods protruding out became dangerous

Kangra News: ट्रेंच का ढक्कन टूटा, बाहर निकला सरिया बना खतरा

Fri, 01 Aug 2025 01:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 01 Aug 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
The trench cover broke, the iron rods protruding out became dangerous
धर्मशाला के जिला कोर्ट परिसर के बाहर  स्मार्ट रोड़ के चैंबर ढक्कन का सरिया दे रहा हादसों को न्य
धर्मशााल। जिला मुख्यालय धर्मशाला में कोर्ट परिसर के बाहर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत बनाए ट्रेंच (नाली) का टूटा ढक्कन राहगीरों की मुसीबतें बढ़ा रहा है। इस जगह सरिया भी बाहर निकला है, जो हादसे को न्योता दे रहा है।खास बात यह है कि जिम्मेदारों ने इस ढक्कन को ठीक करने के बजाय यहां पर बैरिकेड लगा दिया है। इससे इस रास्ते से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार धर्मशाला में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत स्मार्ट रोड का निर्माण किया जा रहा है। ऐसे में बिजली के तार और सीवरेज के लिए बनाए ट्रेंच पर कई जगह ढक्कन रखे गए हैं, ताकि समय-समय पर सफाई या मरम्मत कार्य किए जा सकें। अभी स्मार्ट रोड का निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है, लेकिन कई जगहों पर ढक्कन टूटना शुरू हो गए हैं। हैरत की बात तो यह है कि कोर्ट परिसर में जज और वकीलों सहित कई सैकड़ों लोग आते हैं, ऐसे में स्मार्ट सिटी के अधिकारी आंखें बंद कर बैठे हैं।
विज्ञापन


कोर्ट परिसर के बाहर टूटे ट्रेंच के ढक्कन को बदलकर वहां नया ढक्कन लगा दिया जाएगा, ताकि किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसके लिए ठेकेदार को जल्द मरम्मत के लिए कहा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- केवल शर्मा, एसडीए, स्मार्ट सिटी प्रबंधन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed