{"_id":"6a19e2d0ac85700ff8074ded","slug":"the-thrill-of-equalizing-in-the-rhythm-rakesh-became-the-head-through-lottery-kangra-news-c-94-1-hmp1004-195268-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: ताल में बराबरी का रोमांच, लॉटरी से राकेश बने प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: ताल में बराबरी का रोमांच, लॉटरी से राकेश बने प्रधान
Sat, 30 May 2026 12:32 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 30 May 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
जाहू पंचायत में चमल लाल (काकू) दूसरी बार प्रधान बनने पर समर्थकों के साथ खुशी मनाते हुए।जागरूक प
- फोटो : भाजपा के जिला कार्यालय में आयोजित कार्यशाला में मौजूद भाजपाई।
ताल/जाहू (हमीरपुर)। पंचायत चुनाव में इस बार कई पंचायतों में कांटेदार मुकाबले देखने को मिले। ताल पंचायत में तो प्रधान पद का फैसला बराबरी के बाद लॉटरी से करना पड़ा। रातभर चली मतगणना और पुनर्मतगणना के बाद आखिरकार तड़के साढ़े तीन बजे राकेश कुमार को लॉटरी के जरिये विजयी घोषित किया गया।
ताल पंचायत में प्रधान पद के लिए कुल पांच प्रत्याशी मैदान में थे। मतगणना में राकेश कुमार और प्रताप चंद को बराबर 503-503 मत मिले। इसके बाद दोबारा मतगणना करवाई गई, जिसमें दो मत रद्द हो गए और दोनों प्रत्याशियों को 502-502 मत प्राप्त हुए।
बराबरी बरकरार रहने पर चुनाव अधिकारियों ने लॉटरी सिस्टम के तहत पर्ची डाली, जिसमें राकेश कुमार के नाम की पर्ची निकलने पर उन्हें प्रधान निर्वाचित घोषित किया गया।
विज्ञापन
इस पंचायत में रिखी राम को 231, विनोद कुमार को 302 और कलेशर को 41 मत मिले। वहीं, जिला की लग कढियार और बलेहू पंचायतों में भी उपप्रधान पद का फैसला लॉटरी से हुआ। लग कढियार पंचायत में अक्षय कुमार और बलेहू पंचायत में राजीव के नाम की पर्ची निकलने पर उन्हें विजयी घोषित किया गया।
भोरंज ब्लॉक के दूसरे चरण के पंचायत चुनावों में 15 ग्राम पंचायतों में 8 महिला और 7 पुरुष प्रधान चुने गए, जबकि उपप्रधान पद पर सभी 15 विजेता पुरुष रहे। इसके अलावा 11 पंचायतों में 22 वार्ड पंच निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
भोरंज ब्लॉक की दूसरी सबसे बड़ी ग्राम पंचायत जाहू में भी चुनावी मुकाबला बेहद दिलचस्प रहा। यहां प्रधान पद पर पूर्व प्रधान अनुराधा शर्मा के पति चमन लाल काकू ने शानदार जीत दर्ज की, उन्हें 1059 मत मिले, जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी संतोष कुमारी को 668 मत प्राप्त हुए। प्रेम लाल को 417, राजेश ठाकुर को 155, बलदेव चंद को 133 तथा सर्वजीत शर्मा को 25 मत मिले।
चमन लाल काकू ने 391 मतों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की। नवगठित दशमल पंचायत में प्रधान पद के लिए जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। आठ प्रत्याशियों के बीच हुए चुनाव में रेखा देवी ने 267 मत हासिल कर मात्र तीन मतों के अंतर से जीत दर्ज की। रेखा देवी दशमल पंचायत की पहली महिला प्रधान बनने में सफल रहीं।
सास-बहू की चुनावी जंग में सास भारी
जाहू (हमीरपुर)। जाहू पंचायत के वार्ड नंबर 9 और 10 में भी रोचक मुकाबले देखने को मिले। दोनों वार्ड अनुसूचित जाति महिला वर्ग के लिए आरक्षित थे। वार्ड नंबर 10 में सास और बहू आमने-सामने थीं। शारदा देवी को 104, जबकि उनकी बहू कांता देवी को 80 मत मिले। इस तरह शारदा देवी 24 मतों से दूसरी बार पंच निर्वाचित हुईं। वहीं, वार्ड नंबर 9 में मुकाबला बेहद करीबी रहा। कुल 164 मतों में निशा को 79 और रेखा को 78 मत मिले। सात मत रद्द हुए जबकि दो मत नोटा के पक्ष में पड़े। अंततः निशा को मात्र एक मत के अंतर से विजयी घोषित किया गया। संवाद