{"_id":"6aafd159ed773494c0084a14","slug":"the-swachhata-hi-seva-campaign-will-continue-until-october-2-kangra-news-c-95-1-ssml1021-256794-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: शिक्षण संस्थानों में दो अक्तूबर तक चलेगा स्वच्छता ही सेवा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: शिक्षण संस्थानों में दो अक्तूबर तक चलेगा स्वच्छता ही सेवा अभियान
विज्ञापन
धर्मशाला। स्वच्छता को लेकर जनभागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से प्रदेश के स्कूलों और कॉलेजों में 2 अक्तूबर तक स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 चलेगा। इस वर्ष अभियान की थीम स्वच्छता में सहभागिता, स्वच्छ भारत-विकसित भारत रखी गई है। इसके तहत विद्यार्थियों, युवाओं, आम लोगों, स्थानीय निकायों और स्वयंसेवी संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
उप निदेशक उच्च शिक्षा विभाग कांगड़ा अजय संबयाल ने बताया कि अभियान के तहत शिक्षण संस्थानों में चार प्रकार से कचरा पृथक्करण, जल संरक्षण और पुनर्चक्रण को लेकर गतिविधियां होंगी। इसके अलावा बाजारों, पर्यटन स्थलों, बस अड्डों, अस्पतालों, पार्कों व जलस्रोतों की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
ठोस कचरा प्रबंधन नियम-2026 के तहत गंदगी वाले स्थलों को स्वच्छता लक्षित इकाई के रूप में चिह्नित कर पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा, जिनकी जियो-टैगिंग और सौंदर्यीकरण का जिम्मा स्थानीय निकायों का होगा। अभियान की रूपरेखा के तहत 28 व 29 सितंबर को 'स्वच्छता से समृद्धि' के अंतर्गत कबाड़ से उपयोगी वस्तुएं और कलाकृतियां बनाने की प्रतियोगिताएं होंगी।
विज्ञापन
30 सितंबर को सफाई मित्रों के लिए स्वास्थ्य जांच व सम्मान शिविर लगेंगे। वहीं, 2 अक्तूबर को स्वच्छ भारत दिवस पर विशेष ग्राम सभाओं और नगर निकाय बैठकों के जरिए अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा। पूरे अभियान की निगरानी पोर्टल के जरिए होगी।